Source :- LIVE HINDUSTAN
देसी ब्रांड Ai+ ने अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यहां हम आपको ऐसे करीब सात मॉडल बता रहे हैं, जो पहले से 3,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। लिस्ट में Ai+ Pulse 2 FE, Ai+ Pulse 2, Ai+ Nova 2 5G, Ai+ Nova 2 Neo 5G, Ai+ Nova 2 Power 5G, Ai+ Nova 2 Pro 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G शामिल हैं। कंपनी ने Ai+ NovaFlip 5G की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। राहत की बात यह है कि नई कीमतें एकदम से लागू नहीं हो रही हैं। टेलीकमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, नई कीमतें 15 नवंबर, 2026 से लागू होंगी। इसका मतलब यह है कि ग्राहक 14 नवंबर, 2026 तक अपना पसंदीदा फोन पुरानी कीमत में खरीद सकेंगे। अगर आप भी Ai+ को कोई फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो तुरंत फायदा उठा लीजिए, वरना बाद में ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। कंपनी ने अलग-अलग मॉडल की कीमतों में 1,000 रुपये से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। चलिए एक नजर डालते हैं कि कौन सा मॉडल कितना महंगा होने वाला है…
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार Ai+ लगातार अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। Ai+ जैसे ब्रांड अपने फोन की कीमतें इसलिए बढ़ा रहे हैं क्योंकि मेमोरी की लागत बढ़ रही है। अपनी तगड़ी मार्केटिंग स्ट्रैटजी की वजह से Ai+ के फोन काफी समय से चर्चा में रहे हैं। Ai+ ने भारतीय क्रिकेट टीम और समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के जरिए विज्ञापन करने का रास्ता चुना है। माधव सेठ के नेतृत्व वाला यह ब्रांड भारतीय बाजार में आक्रामक तरीके से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


