Home rss business hindi बदलेंगी PPF, सुकन्या समेत किसान योजना की ब्याज दरें? 30 सितंबर को...

बदलेंगी PPF, सुकन्या समेत किसान योजना की ब्याज दरें? 30 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सरकार 30 सितंबर 2026 को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए PPF, सुकन्या (SSY) और किसान विकास पत्र (KVP) समेत छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की करेगी समीक्षा।

Small Savings Interest Rates September 2026: छोटी बचत योजनाओं में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए सितंबर का आखिरी दिन अहम रहने वाला है। सरकार 30 सितंबर को अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए PPF, SSY (Sukanya Samriddhi Yojana), KVP (Kisan Vikas Patra) समेत स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (Small Savings Schemes) की ब्याज दरों की समीक्षा करेगी। निवेशकों की नजर इस बात पर है कि सरकार मौजूदा दरों को बरकरार रखती है या इनमें मामूली बढ़ोतरी करती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

हर 3 महीने में ब्याज दरों की समीक्षा

स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Savings Schemes) की ब्याज दरों की समीक्षा हर 3 महीने में की जाती है। पिछली समीक्षा 30 जून 2026 को हुई थी, जिसमें जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए सभी प्रमुख योजनाओं की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अब अगली समीक्षा 30 सितंबर को होगी। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो सुरक्षित और सरकार समर्थित बचत विकल्पों में लंबे समय के लिए निवेश करते हैं।

दरअसल, इन योजनाओं की ब्याज दरों का निर्धारण गवर्नमेंट सिक्योरिटीज (Government Securities) यानी सरकारी बॉन्ड की यील्ड से जुड़ा होता है। समान अवधि वाली सरकारी प्रतिभूतियों की ब्याज दरों में होने वाले बदलाव को एक अहम संकेतक माना जाता है। इंडिया रेटिंग्स & रिसर्च (India Ratings & Research) के चीफ इकोनॉमिस्ट देवेंद्र कुमार पंत के मुताबिक, जून के अंत से लंबी अवधि वाली सरकारी बॉन्ड यील्ड में मामूली बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में छोटी बचत योजनाओं की दरें या तो मौजूदा स्तर पर बनी रह सकती हैं या उनमें सीमित बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सरकार के स्तर पर अंतिम फैसला

10-ईयर गवर्नमेंट बॉन्ड यील्ड (Government Bond Yield) में भी जून के अंत से उल्लेखनीय बदलाव आया है। 30 जून 2026 को यह करीब 6.74% थी, जो 22 सितंबर तक बढ़कर लगभग 7.05% पहुंच गई, यानी इस दौरान करीब 31 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बॉन्ड यील्ड बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि सरकार हर स्मॉल सेविंग्स स्कीम (Small Savings Scheme) की ब्याज दर को उसी अनुपात में बढ़ाएगी। अंतिम फैसला सरकार के स्तर पर ही लिया जाएगा।

ब्याज दर में बदलाव रिटर्न पर डालेगा असर

PPF और सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) जैसे विकल्प लंबी अवधि के निवेश के लिए लोकप्रिय हैं। इसलिए इनकी ब्याज दर में छोटा बदलाव भी कई सालों में मिलने वाले कुल रिटर्न पर असर डाल सकता है। वहीं, किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) में ब्याज दर के साथ इसकी मेच्योरिटी पीरियड भी निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण होती है। इसलिए 30 सितंबर की घोषणा इन योजनाओं में निवेश करने वाले मौजूदा और नए दोनों निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण रहेगी।

30 सितंबर को घोषित होंगी नई दरें

फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्याज दरों को स्थिर रखती है या सरकारी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी को देखते हुए मामूली राहत देती है। हालांकि, जब तक सरकार की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक किसी भी बदलाव को निश्चित नहीं माना जा सकता। 30 सितंबर को घोषित होने वाली नई दरें ही अगले तीन महीनों के लिए PPF, SSY, KVP और अन्य स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (Small Savings Schemes) पर लागू होंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN