Home मनोरंजन समाचार बहुत देर हो जाए, उससे पहले इन कॉकरोच को निकाल फेंको, पीएम...

बहुत देर हो जाए, उससे पहले इन कॉकरोच को निकाल फेंको, पीएम मोदी को गाली देने पर भड़के मुकेश खन्ना

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/mukeshkh_1785578480420_1785578489639_a4cbbe14-6429-4ba4-bc43-65ef6bf3c008.jpg

मुकेश खन्ना भले ही फिल्मों या टीवी शोज से दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने उन बच्चों पर सवाल उठाए हैं जिन्होंने पीएम मोदी को गाली दी है।

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ बच्चों ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे बवाल मच गया। एक्टर मुकेश खन्ना ने भी इस लैंग्वेज पर चिंता जताई थी। अब एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर किया और कहा कि अगर ये जेन-जी हैं और देश को अपने कंधों पर उठाते हैं तो देश की हालत बहुत खराब हो जाएगी।

मुकेश बोले कॉकरोचों को बाहर निकालो

मुकेश ने अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले बच्चों को कहा कि इससे आपका करियर खराब हो जाएगा, नौकरियां तक नहीं मिलने वालीं। एक्टर ने ऐसे लोगों को कॉकरोच बताते हुए अपने घरों से बाहर निकाल फेंकने के लिए कहा।

मुकेश बोले, ‘दो दिन पहले ही मैंने रील डाली थी, जिसमें मैंने चिंता जाहिर की थी कि ये हमारी यूथ है और जेन जी है तो आने वाले 25 साल के बाद देश इनके कंधे पर टिकेगा तो हमारे देश का हाल क्या होगा? मैंने महसूस किया है और जितना देख रहा हूं कि ये हमारे देश के छात्र नहीं हैं जो नीट के पेपर लीक की समस्या को लेकर आगे आए थे। उनको बुलाया गया था, चंद लोग हैं जो इनको आगे करके सरकार के खिलाफ मां-बहन की गालियां दिलवाते हैं। वे रात में पार्टियां करते हैं और ये लोग आगे नहीं आते। स्टूडेंट्स सफर कर रहे हैं।’

आपका करियर खराब हो जाएगा-मुकेश

वीडियो में मुकेश खन्ना ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि ये सही मायने में कॉकरोच हैं, जो हमारे घर में आते हैं तो हम उन्हें उठाकर बाहर फेंक देते हैं। मैं चाहता हूं कि जो कैमरे के आगे बोला है, उन्हें हटाया जाना चाहिए। निकाला जाए। यह नीट के लिए आंदोलन नहीं था। ये बाहरी पैसों का आंदोलन था। छात्र कभी इतनी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। ये सब बिके हुए जयचंद और मीरा जाफर हैं। बच्चों को कहूंगा कि आप जो कुछ भी बोलकर गए हो, आने वाली जिंदगी इससे इफेक्ट करेंगी। इनसे बाहर निकलो और बचो, ये लोग आपको यूज कर रहे हैं। नौकरियां तक नहीं मिलेंगी, पुलिस और सरकार से मदद नहीं मिलेगी। आपका करियर खराब हो जाएगा।’

मुकेश ने कहा इनके चंगुल से जितना जल्दी निकल आओ अच्छा है

मुकेश खन्ना ने कैप्शन में लिखा कि बहुत देर हो जाए, उससे पहले इन कॉकरोचों को निकाल फेंको। उन्होंने लिखा, ‘घर में जब कॉक्रोचेस आ जाते हैं, तो हम क्या करते हैं ? उन्हें ढूंढकर ,पकड़ कर, उठा कर बाहर फेंक आते हैं, इनके साथ भी ऐसा ही कीजिए। जो बच्चे इनके बहकावे में आकर जोश में बहुत ही गलत सलत बोल गए हैं। उनको मेरी चेतावनी है, तुम्हारा स्टेटमेंट हिस्ट्री में रिकॉर्ड हो गया है। तुम इनकी संगत में खुद भी गंदी नाली के कीड़े बन गए हो। इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा। कोई पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगी। कई लोग तुम्हें नौकरी देने में हिचकिचाएंगे। सरकारी मदद बंद। शायद तुम्हें कई वीजा भी ना मिले। परिवार की नजरों में तुम गिर चुके हो। इस लिए इनके चंगुल से जितना जल्दी निकल आओ अच्छा है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN