Home rss business hindi बाजार खुलते ही रॉकेट बना टाटा का यह शेयर, उत्तरी अमेरिका में...

बाजार खुलते ही रॉकेट बना टाटा का यह शेयर, उत्तरी अमेरिका में बड़ी कामयाबी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स के शेयर मंगलवार को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए हैं। टाटा केमिकल्स के शेयर मंगलवार को BSE में 20 पर्सेंट उछलकर 734.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कमोडिटी केमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के एक बिजनेस अपडेट और टाटा संस के आईपीओ की चर्चा शुरू होने के बाद शेयरों में तूफानी तेजी आई है। टाटा केमिकल्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1026 रुपये है।

क्या है बिजनेस अपडेट?
टाटा केमिकल्स लिमिटेड ने पिछले दिनों बताया था कि उसके पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक इकाई टाटा केमिकल्स नॉर्थ अमेरिका (TCNA) को सियरलेस वैली मिनरल्स इंक (SVM) यूएसए की चैप्टर 11 दिवालियापन कार्यवाही में बोली लगाने वाली सफल कंपनी घोषित किया गया है। यह बोली 500,000 मीट्रिक टन से ज्यादा नॉर्थ अमेरिकन सोडा एश कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्विजिशन के लिए थी, जिसे दो साल में पूरा किया जाना है। टाटा केमिकल्स ने अब बताया है कि टाटा केमिकल्स नॉर्थ अमेरिका ने 11 सितंबर को कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स का एक्विजिशन सफलतापूर्वक पूरा कर दिया है। टाटा केमिकल्स की वेबसाइट्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक ये कॉन्ट्रैक्ट्स, कॉन्ट्रैक्ट की अवधि के दौरान 110 मिलियन डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू जेनरेट करेंगे।

एक साल से दबाव में हैं टाटा केमिकल्स के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स लिमिटेड (Tata Chemicals) के शेयर पिछले एक साल से दबाव में हैं। एक साल में कंपनी के शेयर 24 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। अगर पिछले पांच साल की बात करें तो टाटा केमिकल्स के शेयरों में 13 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर करीब 12 पर्सेंट उछले हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1026 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 581.30 रुपये है।

फिर चर्चा में टाटा संस का IPO
टाटा संस का आईपीओ एक बार फिर चर्चा में है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपर लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के रूप में खुद को डी-रजिस्टर करने की टाटा संस की एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया है। टाटा केमिकल्स की टाटा संस में 2.53 पर्सेंट हिस्सेदारी है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। वहीं, टाटा पावर की टाटा संस में 1.65 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

केन्या में कंपनी को लगा झटका
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में पिछले दिनों बताया गया है कि टाटा केमिकल्स को केन्या में अपने ऑपरेशंस रोकने लिए कहा गया है। केन्या के राष्ट्रपति विलियन रूटो ने टाटा केमिकल्स को अपने ऑपरेशंस बंद करने का ऑर्डर दिया है। उन्होंने कहा कि टाटा केमिकल्स की मौजूदगी देश को फायदा पहुंचाने में नाकाम रही है। रूटो ने पिछले दिनों कहा कि सरकार दो नई कंपनियां लाएगी, जो कि टाटा केमिकल्स के ऑपरेशंस को टेकओवर करेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN