Home LIFESTYLE NEWS HINDI बारिश में भर जाती हैं दिल्ली की ये 7 झीलें, सुहावने मौसम...

बारिश में भर जाती हैं दिल्ली की ये 7 झीलें, सुहावने मौसम में पार्टनर के साथ जाएं

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बारिश के मौसम में दिल्ली की कुछ घूमने की जगह बहुत ज्यादा सुंदर हो जाती हैं। यहां हम 7 झीलों के बारे में बता रहे हैं जो बारिश होने पर भर जाती हैं और पार्टनर संग घूमने फिरने के लिए एक बेहतरीन जगह बन जाती हैं। 

बारिश का सुहावना मौसम प्राकृतिक सुंदरता को कई गुना बढ़ाने के साथ ही प्रकृति को एक नई ताजगी से भर देता है। आसमान में छाए काले बादल, ठंडी हवा और मिट्टी की सौंधी खुशबू मन को खुश कर देती है। इस मौसम में बहुत सी जगहों की खूबसूरती देखने लायक हो जाती है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो दिल्ली की इन 7 झीलों को देख आएं। ये झीलें बारिश के मौसम में भर जाती हैं और काफी ज्यादा सुंदर दिखने लगती हैं।

बारिश में घूमने के लिए दिल्ली की फेमस 7 झीलें

1) संजय झील- ईस्ट दिल्ली में स्थित संजय झील पूरी तरह से हरियाली से घिरी हुई है और घूमने-फिरने के लिए काफी ज्यादा मशहूर है। यहां पर टहलने के रास्ते, बगीचे और बोटिंग की सुविधाएं भी हैं। आप इस खूबसूरत जगह पर अपने बच्चों के साथ भी जा सकते हैं। यहां के पार्क बच्चों के खेलने के लिए बेस्ट हैं।

2) हौज खास झील-घूमने फिरने के शौकीन लोगों को ये जगह खूब पसंद आती है। हौज खास मॉन्यूमेंट कॉम्प्लेक्स के पास इस ऐतिहासिक झील को बारिश में देखने का एक अलग ही मजा है। इसे दिल्ली सल्तनत के समय में बनाया गया था और आज यह एक पार्क और ऐतिहासिक इमारतों से घिरा हुआ है। यहां अक्सर कपल्स और फैमिली घूमने फिरने के लिए आते हैं। यहां पहुंचने के लिए हॉज खास और ग्रीन पार्क मेट्रो स्टोशन सबसे पास हैं।

3) नैनी झील- उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन में इलाके में है नैनी झील। ये घूमने-फिरने की एक मशहूर जगह है, जहां लोग बोटिंग और झील के चारों ओर टहलने का मजा ले सकते हैं। यहां की एंट्री फ्री है और इस जगह पर मेट्रो से जाना चाहते हैं तो मॉडल टाउन स्टेशन सबसे पास है।

4) ओखला बर्ड सैंचुरी- ये झील यमुना नदी के किनारे ओखला बैराज के आसपास बनी है। यह एरिया पक्षियों के लिए सबसे सुरक्षित नेचुरल आवास के रूप में जाना जाता है। आपको झील और इसके आसपास की बतख, बगुले, जलकाग, सारस और दूसरे पानी में रहने वाले पक्षी देखने को मिल जाएंगे। इस झील को देखने के लिए आपको टिकट खरीदना होगा।

5) दमदमा झील- गुरुग्राम की सबसे फेमस झीलों में से एक दमदमा है। यह अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है और पर्यटन, बोटिंग और नेचुरल सुंदरता के लिए जानी जाती है। दिल्ली में रहते हैं तो वीकेंड पर इस झील को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।

6) इंडिया गेट- इंडिया गेट पर भी बोटिंग के लिए एक छोटी सी झील बनाई हुई है। बारिश के मौसम में जब ये भर जाती है तब यहां पर बोटिंग शुरू हो जाती है।अगर आप यहां बोटिंग के लिए जा रहे हैं तो पहले किसी लोकल से इसके बारे में पूछें।

7) सुंदर नर्सरी लेक- दिल्ली के निजामुद्दीन में हुमायूं के मकबरे के पास स्थित सुंदर नर्सरी में एक खूबसूरत कृत्रिम झील है।90 एकड़ में फैला यह पार्क अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए जाना जाता है। आप वीकेंड पर यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN