Home LIFESTYLE NEWS HINDI बालों की ग्रोथ के साथ मिलेगी सॉफ्टनेस, एलोवेरा जेल से तैयार करें...

बालों की ग्रोथ के साथ मिलेगी सॉफ्टनेस, एलोवेरा जेल से तैयार करें ये DIY बटर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बालों की लंबाई अगर रुक गई है और सॉफ्टनेस भी खत्म हो गई है तो आपको इन दोनों समस्या से छुटकारा पाने के लिए DIY हेयर बटर तैयार करना चाहिए। बालों के लिए ये काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। सीखिए कैसे बनाएं और लगाएं-

बालों की ग्रोथ अगर रुक गई है और समय के साथ ये रुखे-बेजान होते जा रहे हैं तो उनका ध्यान रखने के लिए सबसे अच्छा है कि आप केयरिंग पर ध्यान दें। बालों की केयर करने के लिए जरूरी नहीं है कि आप महंगे ट्रीटमेंट्स या स्पा ही करवाएं। बल्कि कुछ छोटी नेचुरल रेमेडीज भी बालों की समस्याएं सुलझाने में मदद कर सकती हैं। यहां सीखिए हेयर ग्रोथ बटर बनाने और लगाने का तरीका। इससे बाल बढ़ेंगे भी और स्मूद भी होंगे।

हेयर ग्रोथ बटर बनाने के लिए आपको चाहिए

  • 1 बड़ा ताजा एलोवेरा
  • 2 से तीन ताजी रोजमेरी की टहनियां
  • आधी छोटी लाल प्याज
  • आधा कप कैरियर ऑयल (जैसे नारियल तेल, जैतून तेल, अंगूर के बीज का तेल, बादाम का तेल)
  • एक कप शीया बटर या इसी तरह का कोई बटर बेस
  • 5 से 8 बूंदे पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल
  • 5 से 8 बूंदे लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

हेयर ग्रोथ बटर कैसे बनाएं

स्टेप 1 एलोवेरा से निकालें जेल

एक फ्रेश एलोवेरा की पत्ती लें और उससे पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब इसके निचले हिस्से को काट लें और फिर इसकी साइड्स को भी काट लें। फिर इस पत्ती के छोटे-छोटे टुकड़े करें और इसे पानी में कुछ देर के लिए डाल दें।

स्टेप 2 तैयारी करें

फ्रेश रोजमेरी की टहनियों को अच्छे से धो लें और साथ ही प्याज को भी छीलकर अच्छे से छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 3 ब्लेंड करें और फिर उबालें

अब रोजमेरी, एलोवरा की पत्तियां और प्याज को एस साथ मिलाकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब ब्लेंड करे मिक्स को एक पैन में डालें और इसे गर्म करें। गर्म करने पर इसमें तेल भी मिलाएं। इसे तब तक उबालें जब तक की इसका रंग काला ना हो जाए। एक बार रंग काला होने पर इसे छाल लें।

स्टेप 4 बटर में करें मिक्स

शिया बटर में इसे छने पानी को डाल दें और फिर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक की ये स्मूद ना हो जाए। इसके स्मूद होने पर इसमें एसेंशियल ऑयल मिलाएं।

हेयर ग्रोथ बटर इस्तेमाल करने का तरीका

बालों में इसे लगाने के लिए थोड़ी मात्रा में बटर लें और इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं, खासकर मॉइस्चराइज करने के बाद। स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें और बालों में नमी बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें। इसका इस्तेमाल करना एक अच्छा शुरुआती तरीका है।

नोट- इसमें ताजा एलोवेरा और प्याज का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए तैयार हेयर बटर को हफ्तों तक कमरे के तापमान पर रखने की सलाह नहीं दी जाती।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN