Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बिग बॉस 20 मंगलवार एपिसोड: माही विज-आम्रपाली दूबे में होगी भयंकर लड़ाई,...

बिग बॉस 20 मंगलवार एपिसोड: माही विज-आम्रपाली दूबे में होगी भयंकर लड़ाई, यूजर्स ने रीती को बताया इनसिक्योर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/setgtrrdf_1789444103076_gA56_1789444107449_qypn_47119941-8970-49c0-8220-0c0710e2d5a9_Uzxq.jpg

बिग बॉस 20 के आज मंगलवार के एपिसोड में घर की दो सीनियर माही विज और आम्रपाली दूबे में जबरदस्त घमासान देखने को मिलने वाला है। दोनों की लड़ाई का एक प्रोमो सामने आया ई। मनोज तिवारी की बेटी रीती को यूजर्स ने बताया इनसिक्योर।

बिग बॉस 20 का दूसरा हफ्ता घरवालों की आपसी लड़ाई के साथ शुरू हो चुका है। घर के सदस्यों ने अब एक दूसरे को अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। नए एपिसोड के साथ ये जरूर साफ हो गया है कि गेम में आगे कौन-कौन जाने वाला है। सोमवार वाले एपिसोड में बिग बॉस ने बॉय ग्रुप स्काउट, आसिफ, रोहैद को उनका असली रूप दिखाया, जिसके बाद भी वो खुद का बचाव करते दिखे। काजी ने खूब एंटरटेन किया। वहीं आम्रपाली और अरिश्फा की लड़ाई ने लाइमलाइट बटोरी। अब आज का एपिसोड और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है।

माही और आम्रपाली में होगी लड़ाई

मंगलवार के एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें घर की दो सीनियर एक्ट्रेसेज, कंटेस्टेंट माही विज और आम्रपाली दूबे को आपस में लड़ते देखा जा सकता है। दरअसल, जब आम्रपाली किचन में खाना बना रही थीं तभी वहां माही कमेंट पास करती दिख रही हैं। आम्रपाली कहती हैं कि उन्हें नहीं पसंद जब वो कुकिंग कर रही हों और लोग ऐसे कमेंट करें। ये सुनने के बाद माही भड़क गई। उन्होंने पलट कर जवाब दिया और बाहर गार्डन में जाकर आम्रपाली को लेकर कमेंट किया। दोनों के बीच होने वाली लड़ाई का ये एपिसोड आज रात में दिखाया जाएगा।

रीती तिवारी की इनसिक्योरिटी

बिग बॉस के हाल के एपिसोड के क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोमवार वाले एपिसोड के बाद यूजर्स रीती तिवारी को इनसिक्योर बता रहे हैं। दरअसल, रविवार के वीकेंड के वार पर सलमान खान ने काजी तौकीर के लिए खास अरेंजमेंट किया था। ये बात रीती को पसंद नहीं आई। उन्होंने कनिका के पास जाकर अपनी इनसिक्योरिटी के बारे में बात की। यूजर्स का कहना है कि काजी को पसंद किया जा रहा है। सलमान खान ने उनकी तारीफ की है इसलिए रीती को बुरा लग रहा है।

काजी बने सबसे फेवरेट

इसके अलावा सोशल मीडिया पर काजी तौकीर छाए हुए हैं। उनके एंटरटेनिंग अवतार को ऑडियंस पसंद कर रही है। सोशल मीडिया पर उनके फेम गुरुकुल के दौरान के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस नए सीजन के सभी कंटेस्टेंट ने अपने स्तर पर ऑडियंस को एंटरटेन करने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखना मजेदार होगा कि कौन इस रेस में आगे तक बना रहता है।

बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट

बता दें, बिग बॉस में कुल 16 कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। काजी तौकीर, माही विज, अरिश्फा खान, आसिफ खान, ईशा रेखी, उदिति सिंह। स्काउट, यंग,लव, रीती तिवारी, कनिका मान और के ख़िलाड़ी इस गेम में बने हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN