Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बिग बॉस 20 में नजर आएंगे ये 18 कंटेस्टेंट? सलमान के शो...

बिग बॉस 20 में नजर आएंगे ये 18 कंटेस्टेंट? सलमान के शो में कन्फर्म हुई दावेदारी!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/BB_20_Confirm_Contestants_1788587871414_1c090529-9279-4026-a5c0-df1c6dfbb0b0_1788587875711_1d0e25e2-f67d-4f70-928f-2ba06da6c64b_239a5d0a-3167-4d69-8d47-ef81303672de_f8ca4596-d023-48dd-bfcf-3182f3396e0e.jpg

Bigg Boss 20: सलमान खान का शो शुरू होने में बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं, और इस दौरान हर किसी को इस सवाल का जवाब जानना है कि इस सीजन में कौन से खिलाड़ी बिग बॉस में नजर आने वाले हैं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अब बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। शो से जुड़ी कई दिलचस्प खबरें पहले ही आ चुकी हैं। एक तरफ जहां दो घरों वाला फॉर्मेट लगातार चर्चा में है वहीं दूसरी तरफ ‘सीक्रेट रूम’ और ‘जनता के फैसले’ जैसे नियमों की बातों ने शो का तगड़ा बज बनाकर रखा हुआ है। इसी बीच एक सवाल लगातार उठता रहा है, कि इस सीजन में कौन से कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने कुछ नामों पर दावा किया है।

बिग बॉस 20 के लिए कन्फर्म बताए जा रहे ये कंटेस्टेंट

1. माही विज

2. आम्रपाली दुबे

3. रीति तिवारी

4. अमन गांधी

5. उदिति सिंह

6. काजी तौकीर

7. मैरी कॉम

8. अरिश्फा खान

9. कुशल तंवर उर्फ ​​गुल्लू

10. ईशा रिखी

11. आसिफ खान

12. रोहेद खान

13. फैसल खान

14. कनिका मान

15. रैपर युंग डीएसए (हर्ष विजय मचारे)

16. खुशी दुबे

17. रिया अहीर

18. लव गिल

क्यों अच्छा साबित हो सकता है ये कॉम्बो?

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के लिए सेलेब्रिटीज का यह कॉम्बिनेशन फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि एक तो ये ज्यादातार खिलाड़ी अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं, और दूसरा इनमें से ज्यादातर का स्वभाव एक दूसरे के विपरीत है। ये वो कुछ वजहें हैं जो इस खेल को इन खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन के साथ तगड़ा हाइप दे सकती हैं। मेकर्स ने किसी एक फील्ड पर फोकस नहीं किया है। लिस्ट में टीवी स्टार्स, भोजपुरी और पंजाबी सिनेमा के चेहरे, ओटीटी एक्टर्स, रैपर्स, यूट्यूबर्स और एक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स लीजेंड शामिल हैं।

डिसिप्लिन, ग्लैमर और उत्पात का कॉम्बो

बात खिलाड़ियों की करें तो टीवी एक्ट्रेस माही विज ‘बालिका वधू’ का हिस्सा रह चुकी हैं। वह अपने बेबाक अंदाज और मजबूत पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं। वहीं आम्रपाली दुबे लगातार ‘भोजपुरी बवाल’ के जरिए सुर्खियां बटोर रही हैं और माना जा रहा है कि वह बिग बॉस में भी तगड़ा कॉन्टेंट दे सकती हैं। 6 बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम को डिसिप्लिन पसंद है और वह शो का मीटर हाई रख सकती हैं। अगर ईशा रिशी शो का हिस्सा बनती हैं तो वह घर में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN