Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बिग बॉस 20 में स्काउट की फिर लगी क्लास, लव गिल के...

बिग बॉस 20 में स्काउट की फिर लगी क्लास, लव गिल के लिए स्टैंड न लेने पर पड़ी फटकार, बोले- ‘किसी के लॉयल नहीं हो’

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

‘बिग बॉस 20’ के इस ‘वीकेंड का वार’ का पहला एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने इस ‘वीकेंड का वार’ में बतौर होस्ट वापसी की। एंट्री लेते ही सलमान खान बोले ‘एक वीकेंड नहीं आया तो क्या से क्या हो गया। रुको जरा सबका चेहरा देख लेने दो।’ इसके बाद सलमान खान स्काउट, लव गिल और काश्वी हीरानंदानी को लेकर चर्चा शुरू करते हैं और स्काउट को निशाने पर लेते हैं। सुपरस्टार कहते हैं कि अगर कोई और होता तो इसे मैच्योर तरीके से हैंडल करता। उन्होंने स्काउट से ये भी पूछा कि उन्होंने लव गिल के लिए उस दौरान स्टैंड क्यों नहीं लिया, जब काश्वी हीरानंदानी ने उन्हें निशाने पर लिया था।

सलमान खान ने स्काउट को सुनाई खरी-खोटी

सलमान खान स्काउट से पूछते हैं- ‘आपने लव गिल के लिए स्टैंड क्यों नहीं लिया?’ जवाब में स्काउट कहते हैं- ‘उस दौरान मैं फ्रीज हो गया था, मुझे कुछ समझ नहीं आया।’ इस पर सलमान खान पूछते हैं- ‘आपने लव के लिए स्टैंड क्यों नहीं लिया?’ जवाब में स्काउट कहते हैं कि ‘जब काश्वी शो में आईं मैं घबरा गया था, क्योंकि कुछ मिनट पहले तक उसी टॉपिक पर बात हो रही थी। तो मुझे लगा कि काश्वी इसी मुद्दे पर बात करने आई है।’ सलमान खान कहते हैं- ‘आपने लव का स्टैंड नहीं लिया, इस हफ्ते आपने दिखा दिया कि आप किसी के लिए लॉयल नहीं हैं, जिसे आप बहन मानते हैं, उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर सके। भाई जैसे दोस्त यंग के साथ भी खड़े नहीं हो सके।’

काश्वी के सामने चुप्पी पर उठाया सवाल

सलमान खान ने स्काउट से साफ तौर पर कहा कि उनकी गर्लफ्रेंड काश्वी ने लव के लिए जो कुछ भी कहा वह पूरी तरह गलत था। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह होते तो कभी ये सब नहीं होने देते। वह कहते हैं- ‘अगर मेरी बहन होती, कोई गर्लफ्रेंड होती और कहती कि इससे दोस्ती ख्तम कर दो, इसे छोड़ दो तो मैं कहता कि इससे आपको मतलब नहीं है। ये मेरा है, तुमने क्या जवाब दिया, कुछ नहीं। जब मैंने तुम्हें कहा कि ये ऐसा दिख रहा है तो आपने मेरी बात नजरअंदाज कर दी। तुम्हें लव के लिए स्टैंड लेना चाहिए था। काश्वी ने कहा कि कट ऑफ कर दो, तो आप लव से दूर हो गए, लेकिन आपसे लव से दूरी नहीं सही गई। तो आपने मान लिया कि गर्लफ्रेंड ने जो कट ऑफ करने को कहा है तो इसका मतलब है कि रिश्ता रखो पर मसाज मत दो। रिश्ता वही पर मसाज नहीं।’

बीते वीकेंड का वार में हुआ था बवाल

दरअसल, बीते वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने शो में एंट्री ली थी और लव गिल के साथ उनकी दोस्ती को लेकर सवाल उठाए थे। इसी के साथ काश्वी ने साफतौर पर स्काउट को लव गिल से दोस्ती खत्म करने को कहा था। जिसके बाद स्काउट ने पहले तो लव गिल से दूरी बना ली, लेकिन फिर उन्होंने लव से बातचीत शुरू कर दी, जिसे लेकर घरवालों ने भी सवाल उठाए थे। वहीं अब हालिया एपिसोड में सलमान खान ने भी स्काउट को लव गिल का स्टैंड न लेने पर क्लास लगाई, जबकि वह लव को अपनी बहन कहते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘चाकू निकाला’, कनिका मान के एक्स बॉयफ्रेंड ने मारा था थप्पड़ और जान से मारने की दी थी धमकी, ‘बिग बॉस 20’ में सुनाई आपबीती

SOURCE : KHABAR INDIATV