Home - बिजली कटौती में भी चलेगा यह Smart TV, देसी ब्रांड लाया बैटरी...

बिजली कटौती में भी चलेगा यह Smart TV, देसी ब्रांड लाया बैटरी वाले मॉडल; इतने घंटे मिलेगा बैकअप

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

NVY इन-बिल्ट बैटरी वाले Power+ LED TV लेकर आया है, जो बिजली गुल हो जाने पर भी चलता रहेगा। इसमें लगी बैटरी, न केवल टीवी चलाती है, बल्कि इससे जुड़े सेट-टॉप बॉक्स और वाई-फाई मॉडेम को भी पावर देती है, जिससे 3 घंटे तक बिना किसी रुकावट के टीवी देखी जा सकती है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

परिवार के साथ फेवरेट मूवी या शो का मजा ले रहे हों और ऐसे में बिजली चली जाए, तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। भले ही आपने कितना ही कितना ही महंगा टीवी लिया हो, कितना ही बड़ी स्क्रीन हो और भले ही उसमें ढेर सारे फीचर्स भरे हो, बिजली नहीं, तो टीवी बस एक डब्बा के समान हैं। आप भी इस समस्या से लगातार जूझते रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि भारतीय कंज्यूमर-इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड NVY ने लोगों की इस समस्या का समाधाम ढूंढ निकाला है। कंपनी एक ऐसा टीवी लेकर आई है, जिसे खास तौर से भारतीय घरों और बिजली की स्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। दरअसल, कंपनी NVY Power+ LED TV लेकर आई है, जो अपनी तरह का पहला इनोवेशन है और इसे भारत के लिए भारत में ही सोचा और विकसित किया गया है। इसकी टीवी की खासियत यह है कि बिजली कटौती होने के बाद भी यह टीवी लगातार चलता रहेगा और लोगों के एंटरटेनमेंट में ब्रेक नहीं लगेगा। चलिए डिटेल में जानते हैं इस टीवी के बारे में सबकुछ…

NVY Power+ LED TV में इन-बिल्ट बैटरी लगी है, जिससे बिजली जाने पर भी ग्राहक कई घंटों तक लगातार टीवी देख सकते हैं।

इन-बिल्ट बैटरी वाले टीवी लाया ब्रांड

दरअसल, NVY Power+ LED TV में इन-बिल्ट बैटरी लगी है, जिससे बिजली जाने पर भी ग्राहक कई घंटों तक लगातार टीवी देख सकते हैं। खास बात यह है कि इसका बैटरी सिस्टम न सिर्फ टीवी को चलाता है, बल्कि इससे जुड़े सेट-टॉप बॉक्स और वाई-फाई मॉडेम को भी चार्ज और पावर देता है, जिससे 3 घंटे तक बिना किसी रुकावट के टीवी देखी जा सकती है। कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

एंटरटेनमेंट में नहीं लगेगा ब्रेक

रीच NVY प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और CEO, मिस्टर रिकी गोसैन ने कहा, “बिजली जाने का मतलब परिवार के साथ बिताए जाने वाले समय, मनोरंजन या जरूरी लाइव कंटेंट देखने में रुकावट नहीं होना चाहिए। हमारी R&D टीम ने एक आसान सवाल से शुरुआत की: आखिर ग्राहकों को सिर्फ टीवी देखते रहने के लिए अलग से पावर-बैकअप सॉल्यूशन की जरूरत क्यों होनी चाहिए? NVY Power+ LED TV इसी का जवाब है। यह एक देसी इनोवेशन है जिसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।”

NVY की R&D टीम ने भारतीय घरों में टेलीविजन के इस्तेमाल के तरीके को समझते हुए और प्रैक्टिकल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल करके Power+ LED TV को खुद ही डेवलप किया है। दरअसल, NVY ने पावर बैकअप को कोई बाहरी एक्सेसरी मानने के बजाय, इसे सीधे टीवी का ही हिस्सा बना दिया है।

अलग-अलग टीवी मॉडल की खासियत

कंपनी ने इन टीवी को 32 इंच (मॉडल नंबर MRSF32SFR1) और 43 इंच (मॉडल नंबर MRSF43R1) स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है। 32 इंच मॉडल में एचडी पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366×768 पिक्सेल है, जबकि 43 इंच मॉडल में फुल एचडी पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1080 पिक्सेल है। दोनों के ज्यादातर स्पेक्स एक समान हैं। 32 इंच मॉडल में 280 निट्स ब्राइटनेस और 43 इंच मॉडल में 300 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। 32 इंच मॉडल में 512MB रैम और 4GB स्टोरेज है जबकि 43 इंच मॉडल में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज है। दोनों ही मॉडल में आईपीएस पैनल, इन-बिल्ट बैटरी से 3 घंटे तक का बैकअप, सेटटॉप बॉक्स के लिए 12 वॉल्ट पावर आउटपुट, एंड्रॉयड 11 वर्जन, फ्रेमलेस कैबिनेट, वाई-फाई इंटरनेट और स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स हैं।

बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए, NVY ने भारत में रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए रिलायंस के साथ साझेदारी की है, जिससे देशभर के ग्राहकों तक इसकी पहुंच बढ़ी है। NVY LED TV अब 28 राज्यों में उपलब्ध है, जो इसके बड़े नेटवर्क और देशभर के घरों तक सर्विस पहुंचाने के इसके लक्ष्य को दर्शाता है।

आप Amazon पर मिल रहे इन टीवी मॉडल पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN