Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना केमिकल डाई के बालों को कैसे काला करें? चायपत्ती से ऐसे...

बिना केमिकल डाई के बालों को कैसे काला करें? चायपत्ती से ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर कलर

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सफेद बालों को नेचुरली काला करने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो ये नेचुरल हेयर कलर बनाकर ट्राई कर सकते हैं। चायपत्ती से बना ये हेयर कलर बालों को काला करता है, साथ ही उन्हें मजबूत और शाइनी बनाने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसे बनाना कैसे है और इस्तेमाल कैसे करना है।

एक उम्र के बाद बालों का सफेद होना नॉर्मल है, लेकिन आजकल तो कम उम्र में ही बाल सफेद नजर आने लगते हैं। इन्हें कवर करने के लिए लोग केमिकल वाली हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों को रंग तो देती है लेकिन काफी डैमेज भी कर देती है। ऐसे में कई लोग नेचुरल विकल्प ढूंढते हैं। हीना भी एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन इसे लगाने से बाल लाल या नारंगी नजर आते हैं। अगर आप अपने सफेद बालों को डाई जैसा काला रंग नेचुरली देना चाहते हैं, तो ये चायपत्ती से बनी रेमेडी ट्राई कर सकते हैं। ये बालों को कलर करने के अलावा उन्हें मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करेगी, साथ ही हेयरफॉल भी काफी कम भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना और इस्तेमाल करना है।

बालों को बिना केमिकल डाई के नेचुरली जैसे काला करें?

अगर आप बालों को नेचुरली काला करना चाहते हैं, तो चायपत्ती से ये नेचुरल हेयर कलर बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको जिन चीजों की जरूरत होगी वो हैं- चायपत्ती (2 चम्मच), लौंग (2), आंवला पाउडर (1 चम्मच), हीना पाउडर (1 चम्मच), हल्दी पाउडर (आधा चम्मच), कॉफी पाउडर (आधा चम्मच), पानी (आधा गिलास)।

स्टेप बाय स्टेप जानें नेचुरली डाई बनाने का तरीका

स्टेप 1- गैस पर एक लोहे की कड़ाही या पैन चढ़ाएं। इसमें दो चम्मच चायपत्ती डालकर हल्का सा भून लें।

स्टेप 2- अब दो लौंग डालें और इन्हें भी चायपत्ती के साथ भून लें। तब तक भूनें जबतक लौंग फूल नहीं जाती और इनका रंग काला नहीं पड़ जाता। इन्हें बाहर दूसरे बर्तन में निकाल लें।

स्टेप 3- उसी कड़ाही में आंवला पाउडर, हीना पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से ड्राई रोस्ट कर लें। जबतक इनका रंग गहरा काला नहीं हो जाता।

स्टेप 4- अब एक खलबट्टे में चायपत्ती, लौंग और आंवला पाउडर वाले मिक्सचर को साथ में कूटकर एक पाउडर बना लें। आप चाहें तो मिक्सर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

स्टेप 5- लोहे की कड़ाही में कॉफी पाउडर को अच्छे से चिपचिपा होने तक भून लें, फिर पानी डालें। जैसे ही पानी में उबाल आ जाए, कुटा हुआ पाउडर एड कर दें।

स्टेप 6- मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए मिक्सचर को गाढ़ा होने तक पकाएं। गैस बंद कर दें और मिक्सचर को ठंडा होने दें।

स्टेप 7- इसे आप तुरंत भी लगा सकते हैं। चाहें तो रातभर के लिए लोहे की कड़ाही में रख दें और अगले दिन बालों में अप्लाई करें।

कितनी देर के लिए बालों में लगाकर रखें?

इस नेचुरल हेयर कलर को साफ बालों में हीना की तरह अप्लाई करें। आप इसे नहाने से आधा घंटे पहले बालों में लगा सकते हैं, चाहें तो एक घंटे के लिए लगा रहने दें। बालों में शैंपू अगले दिन करें, ताकि कलर अच्छे से सेट हो जाए। आप इस रेमेडी को हफ्ते में एक बाद इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस नेचुरल हेयर कलर का फायदे क्या हैं?

  • सफेद बाल नेचुरली काले होते हैं।
  • बहुत ज्यादा हेयरफॉल हो रहा है, तो ये कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
  • बालों में नेचुरली शाइन लाने में मदद करता है।
  • दोमुंहे बालों को कंट्रोल कर सकता है।
  • बालों का रूखापन कम करने में मददगार।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN