Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना दाल-चावल भिगोए बनाएं बाजार जैसा क्रिस्पी डोसा, शेफ भरत की इंस्टेंट...

बिना दाल-चावल भिगोए बनाएं बाजार जैसा क्रिस्पी डोसा, शेफ भरत की इंस्टेंट आलू डोसा रेसिपी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आलू डोसा आपने बाजार में खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी खुद से बनाकर खाया है। आज हम आपके लिए 10 मिनट में बनने वाले डोसा की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसके लिए आपको दाल-चावल भिगोने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बाजार वाला क्रिस्पी डोसा खाना हर कोई पसंद करता है लेकिन घर पर बनाओ तो उतना करारापन नहीं आता। इसके अलावा डोसा बनाने के लिए पहले दाल-चावल को भिगोकर रखो और फिर घंटों का इंतजार करना पड़ता है। अगर आप भी घर पर डोसा बनाने को झंझट का काम समझते हैं, तो अब ऐसा नहीं होगा। बाजार जैसा क्रिस्पी डोसा बनाने की सिंपल ट्रिक्स हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें आपको दाल-चावल को घंटों तक भिगोकर नहीं रखना है, बस 10 मिनट में डोसा बना लेना है। शेफ भरत ने डोसा बनाने की सिंपल रेसिपी शेयर की है, जो आपको काफी पसंद आएगी। इसके बाद जब भी डोसा खाने का मन करेगा सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा।

डोसा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

300 ग्राम चावल

100 ग्राम उड़द की दाल

1 चम्मच मेथी का दाना

1 चम्मच शक्कर

डेढ़ कप पानी

1/8 कप सूजी

1/2 कप दही

बेकिंग पाउडर

आलू की स्टफिंग तैयार करने के लिए

3 उबले हुए आलू

1/2 चम्मच चना दाल

1/2 चम्मच उड़द दाल

1 चम्मच मूंगफली (ऑप्शनल)

1 चम्मच मटर (ऑप्शनल)

1/2 चम्मच सरसों के दानें

प्याज

अदरक

हरी मिर्च

1/4 चम्मच हल्दी

1/2 चम्मच धनिया

1/2 चम्मच अमचूर पाउडर

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/4 चम्मच गरम मसाला

तेल या घी

डोसा के लिए रेडी करें बैटर

सबसे पहले आपको दाल-चावल दोनों को 3-4 बार धोकर पीस लेना है। चावल पहले आप मिक्सर में सूखा पीस लेंगे, फिर थोड़ा पानी डालते हुए उसे फाइन पेस्ट बनाएं। दाल को भी ऐसे ही पीसेंगे और फिर 1 चम्मच मेथी दाना और पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। दोनों पेस्ट बन जाने के बाद मिक्स करें और इसमें सूजी, दही, पानी, चीनी मिक्स करें। इस पेस्ट को फूलने के लिए छोड़ दीजिए। फूलने के बाद इसमें सबसे आखिरी में स्वादानुसार नमक और 1 चम्मच बेकिंग पाउडर डालकर मिलाना है।

आलू की स्टफिंग करें तैयार

अब पैन में घी या तेल डालें और उसमें चना दाल, उड़द दाल, सरसों के दानें डालकर हल्का गर्म होने दें, ज्यादा चटकाना नहीं है। फिर इसमें आपको बारीक कटा प्याज, मिर्ची, अदरक डाल देना और ज्यादा लाल नहीं करना है, बस हल्का रोस्ट करें। इसके बाद सभी मसालों को डालकर गर्म करें और फिर 1 कटोरी पानी डालकर उबाल लें। पानी उबलने लगे तब उसमें स्वादानुसार नमक और उबले आलू को फोड़कर डाल दीजिए। फिर इसे अच्छे से मिक्स करें और आपकी आलू वाली स्टफिंग रेडी है।

फटाफट डोसा बनाएं

अब आपको नॉन-स्टिक पैन लेना है और उसमें पहले तेल-घी की कुछ बूंदें डालकर गर्म करनी है। फिर इस पर पानी की कुछ छींटे मार दीजिए और इसके बाद पैन को पोछ लीजिए। ध्यान रखें कि आपका पैन अच्छे से गर्म होना चाहिए। इसके बाद बीच में बैटर डालें और बीच से ही गोल-गोल आकार बनाना शुरू करें, तब किनारे तक जाएं। इससे डोसा बराबर बनेगा। बस फिर आप आलू वाली स्टफिंग को साइड में रखकर डोसा को रोल कर लें और प्लेट में निकाल लें। बस फिर सांभर-चटनी के साथ गर्मागर्म सर्वे करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN