Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/Irrfan_K_1792826050086_D3ht_1792826055030_X7Xc_e1a3ceb5-9b16-4778-858c-410791a7f66d_a2vy.jpgइरफान खान ने इस सीन के लिए 200 मीटर तक लगाई थी दौड़। निर्देशक के कहने पर 3 बार दिया था टेक और फिर..।
बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर इरफान खान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके किस्से हमेशा हमारे जेहन में रहेंगे। डायरेक्टर अभिनय देव ने हालिया बातचीत में इरफान खान के साथ सेट पर बिताए वक्त को याद किया। अभिनय ने बताया कि कैसे उन्हें लगता है कि इरफान खान को शायद इस बात का अहसास हो गया था कि उनके अब गिनती के ही दिन बचे हैं। डायरेक्टर अभिनय देव ने साल 2018 में आई फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में इरफान खान के साथ काम किया था।
अभिनय को आज तक कचोटती है यह बात
अभिनय देव ने बताया कि कैसे एक सीन ऐसा था, जिसकी शूटिंग का वाकया अभी तक उनकी याद में है। डायरेक्टर ने बताया कि कैसे तब इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन फिर भी इस अनकट सीन के लिए वह लगातार 200 मीटर तक दौड़े थे। जो बात अभिनय खान के मन को आज तक कचोटती है, वो यह है कि तब उन्हें पता ही नहीं था कि इरफान की तबीयत ठीक नहीं है। फिल्ममेकर ने यह भी बताया कि कैसे उनकी इरफान खान के साथ फिल्म के सीक्वल को लेकर भी बात हुई थी, और तब इरफान खान ने कहा था कि एक बार उनका इलाज पूरा हो जाए, तो वह सीक्वल में जरूर काम करेंगे।
सीक्वल फिल्म करना चाहते थे इरफान
जब तक फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग खत्म हुई, अभिनय को महसूस होने लगा कि उन्हें इस मूवी के सीक्वल पर काम करना चाहिए। इरफान खुद भी इस मूवी के सीक्वल को लेकर काफी एक्साइटेड थे। हालांकि जब तक इरफा खान ने इस फिल्म के रफ कट को देखा, उनकी तबीयत काफी खराब होने लगी थी। अभिनय देव ने बताया, “क्योंकि मैं फिल्म को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट था, इसलिए जब तक फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग खत्म हुई, मैंने उनसे पार्ट-2 के बारे में बात करना शुरू कर दिया था। जब उन्होंने फिल्म के पार्ट-1 का रफ कट देखा, तो वह भी सीक्वल के लिए काफी एक्साइटेड थे। हालांकि तभी हमें पता चला कि उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है।”
क्यों 200 मीटर तक दौड़े इरफान?
जहां तक फिल्म के लिए इरफान खान के 200 मीटर तक दौड़ने वाले सीन की बात है, तो इस बारे में अभिनय देव ने बताया, “फिल्म में एक सीन है, जिसके लिए मैं चाहता था कि वह 200 मीटर तक लगातार बिना रुके एक ही सीन में दौड़ें। उन 200 मीटर तक दौड़ने के बाद उन्हें रुकना था और शॉक में आए उस शख्स जैसा एक्ट करना था, जिसने अभी-अभी अपनी पत्नी को किसी और शख्स के साथ उसे धोखा देते देखा है। वह दौड़े, क्योंकि इस सीन को करने का कोई दूसरा तरीका नहीं था। और मुझे तब तक नहीं पता था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।”
इरफान को पहले ही हो गया था अहसास
निर्देशक अभिनय देव ने बताया, “मैंने उनसे कहा कि देखो, अगर तो हमने इसी टेक में यह सीन पूरा कर लिया तो बढ़िया, वरना हमें यह सीन फिर से शूट करना पड़ेगा। तो इरफान ने कहा- हां, हम कर लेंगे। तब भी उसने मुझे नहीं बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसने पहला टेक किया, फिर दूसरे टेक के लिए दौड़े और फिर जब मैंने उनसे कहा कि इरफान एक बार और करते हैं, इस बार थोड़ा टाइट फ्रेम में। तब इरफान ने मुझसे कहा- इरफान यह आखिरी टेक है, क्योंकि इसके बाद शायद मैं गिर पड़ूंगा। मैं शॉक्ड था। मुझे लगा कि वह थक गए हैं, क्योंकि यह आधी रात का वक्त था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



