Home LIFESTYLE NEWS HINDI बेकार नहीं है नारियल का छिलका! इन 4 आसान तरीकों से करें...

बेकार नहीं है नारियल का छिलका! इन 4 आसान तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नारियल के छिलकों को छीलकर अक्सर फेंक दिया जाता है। लेकिन ये छिलके बहुत काम आ सकते हैं। यहां जानिए 4 आसान तरीकों से नारियल के छिलकों को इस्तेमाल करने के आसान तरीके। 

नारियल के छिलके को नारियल की जटा भी कहा जाता है। इसे छीलने के बाद नारियरल का एक हार्ड कवर होता है, जिसे तोड़ने के बाद नारियल का निकाला जाता है। एक बार नारियल निकल जाता है तो इसके हार्ड कवर और छिलकों को फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल के छिलके को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। साफ सफाई से लेकर इसका इस्तेमाल बागवानी तक में किया जा सकता है। यहां हम छिलके को इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कई तरीकों से जटा को यूज कर सकते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें नारियल के हार्ड छिलके

1) गमले में करें इस्तेमाल

नारियल के छिलके का इस्तेमाल पौधों में किया जा सकता है। इससे कोकोपीट बना सकते हैं। इसके लिए नारियल के बाहरी रेशे को प्रोसेस्ड करके कोकोपीट बनाया जाता है, जो पौधे उगाने में मिट्टी के मिक्स के रूप में काम आता है। इसके अलावा छोटे टुकड़ों में काटा हुआ रेशेदार छिलका कम्पोस्ट में डाला जा सकता है, हालांकि यह धीरे-धीरे विघटित होता है। पौधों के लिए इन छिलकों को इस्तेमाल करने का एक आसान तरीका यह भी है कि इन छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर सुखा लें और फिर बागवानी में इनका इस्तेमाल करें।

2) मल्चिंग के लिए बेस्ट

गर्मियों के मौसम में अक्सर पेड़ पौधे सूख जाते हैं इसकी वजह तेज धूप और पानी की कमी साबित हो सकती है। दरअसल गर्मियों में पौधों का पानी जल्दी से सूख जाता है। जिसकी वजह से मिट्टी सूखी हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए गमले की मिट्टी के ऊपर नारियल के छिलके बिछा दें।इससे मिट्टी में लंबे समय तक नमी बनी रहती है और पौधे सूखते नहीं हैं। गर्मियों के लिए आप कुछ छिलकों को अभी से इकट्ठा करके रख सकते हैं।

3) बर्तन साफ करने का स्क्रब

नारियल के रेशों का इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से गंदे-चिकने बर्तनों को तुरंत साफ करने में मददगार साबित हो सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए छिलकों को इकट्ठा करें और फिर एक गोला बना लें। अब उस नेट का इस्तेमाल करें जिसमें अक्सर आलू और प्याज आते हैं। इस गोले को उस नेट में डालकर बंद करें और फिर जूने या स्क्रबर की तरह गंदे बर्तनों की चिकनाई हटाने के लिए इसे यूज करें।

4) बना सकते हैं झाड़ू

नारियल के छिलकों से झाड़ू बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के छिलके को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। फिर छिलके को लकड़ी के डंडे या हथौड़े से हल्का कूटकर रेशों को अलग करें। मिट्टी और कमजोर रेशे निकालकर लंबे, मजबूत रेशे अलग कर लें। अब पर्याप्त रेशों को एक साथ लेकर बराबर कर लें। फिर मजबूत रस्सी या तार से रेशों को कसकर बांध दें।चाहें तो लकड़ी या बांस की पतली डंडी को गुच्छे में लगाकर फिर से कसकर बांध दें। नीचे के रेशों को कैंची से बराबर काट दें, ताकि झाड़ू इस्तेमाल करने में सुविधाजनक हो। इसे बनाने के लिए आपक ढेरों छिलके चाहिए होंगे और इसे बनाते समय हाथों में ग्लव्स पहनें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN