Home rss world hindi बेटी से मिलने के बहाने बुलाया और चाकू घोंपकर कर दी हत्या,...

बेटी से मिलने के बहाने बुलाया और चाकू घोंपकर कर दी हत्या, US में भारतीय मूल का पति गिरफ्तार

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महिला के नए रिश्ते से अंकुर नाराज था। उसने अपनी अलग रह रही पत्नी और उसके नए साथी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वह महिला को अपनी बेटी से बात करने की इजाजत भी नहीं देता था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद था।

अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के अंकुर पटेल को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि पत्नी के पूर्व सहकर्मी के साथ रिश्ते में आने और दोबारा साथ रहने से इनकार करने पर अंकुर ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना इसी साल अगस्त में हुई थी। अंकुर और उसकी 32 वर्षीय पत्नी की एक बेटी भी है। दोनों के बीच मई में अलगाव हो गया था, जिसके बाद महिला विस्कॉन्सिन स्थित अपना घर छोड़कर चली गई थी। परिवार के दबाव में महिला कुछ समय के लिए वापस लौटी थी, लेकिन जल्द ही दोबारा अलग हो गई। इसके बाद वह दूसरे व्यक्ति के साथ लुइसियाना चली गई और अपनी बेटी को अंकुर के पास ही रहने दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला के नए रिश्ते से अंकुर नाराज था। उसने अपनी अलग रह रही पत्नी और उसके नए साथी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वह महिला को अपनी बेटी से बात करने की इजाजत भी नहीं देता था। इस वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वारदात से करीब दो सप्ताह पहले अंकुर शिकागो में अपने रिश्तेदारों के साथ रहने लगा था। इस दौरान उसने अपनी बेटी को पत्नी को बताए बिना भारत में अपने माता-पिता के पास भेज दिया। इसके बाद उसने पत्नी को शिकागो बुलाया और कहा कि वह बेटी से मिल सकती है।

अपनी बेटी से मिलने गई थी मां

बेटी के भारत भेजे जाने की जानकारी से अनजान महिला अपने नए साथी के साथ शिकागो पहुंची। उसका साथी इमारत के बाहर इंतजार करने लगा, जबकि महिला अंकुर के अपार्टमेंट में गई। वहां बेटी नहीं मिली। इसके बजाय अंकुर ने उसके सामने फिर से साथ रहने का प्रस्ताव रखा, जिसे महिला ने ठुकरा दिया। उसने साफ कहा कि वह अपने नए साथी के साथ ही रहना चाहती है। महिला के इस जवाब से अंकुर गुस्से में आ गया और उसने उसकी गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

हत्या करके हो गया था फरार

इस बीच, महिला का साथी लगातार उसे मैसेज भेज रहा था। जब महिला वापस नहीं लौटी तो उसने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन महिला का साथी उस अपार्टमेंट की पहचान नहीं कर पाया, जहां वह गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए। हत्या का पता तब चला, जब अंकुर के कुछ दोस्त उससे मिलने उसके अपार्टमेंट पहुंचे। अंकुर तय समय पर उनसे मिलने नहीं आया था। वहां पहुंचने पर उन्होंने महिला का शव वॉशिंग मशीन के पास पड़ा देखा, जबकि अंकुर गायब था। घटना के बाद अंकुर वहां से फरार हो गया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN