Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/ktv_1785325813909_1785325825560_8f471251-6092-494c-a184-6fb5bf745b4e_1789792052815_44Cu_13a82348-fa6e-4eaa-bfd0-a98553f4a52d_W5yF.jpgकरिश्मा तन्ना ने हाल में बताया कि मां बनने के बाद वो पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजरी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वो इस स्थिति के लिए पहले से तैयार थीं। लेकिन कुछ चीजे कंट्रोल में नहीं थीं। वो अक्सर रोती थीं।
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके हस्बैंड वरुण बंगेरा हाल में एक बेटे के पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे वेद की झलक शेयर करती रहती हैं। घर में नन्हें मेहमान के जन्म के बाद से खुशियों का माहौल बना हुआ है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन की बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद वो भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रही हैं। उन्हें अचानक रोना आता है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने बच्चे के जन्म से पहले ही खुद को इस स्थिति के लिए तैयार किया था। इसी साल जुलाई में एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था।
करिश्मा तन्ना ने की पोस्टपार्टम डिप्रेशन की बात
TOI के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन की बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ स्थिति कंट्रोल में नहीं होती। उन्होंने इस स्थिति को स्वीकार किया। करिश्मा ने कहा, ‘मैंने खुद को पोस्टपार्टम के लिए तैयार किया था, ये सच है और मैं बहुत स्ट्रोंग हूं। लेकिन, इन सबके बाद भी ये आप पर असर छोड़ता है। ये आपके कंट्रोल में नहीं है। आपको इससे गुजरना होता है। मैं बस सब औरतों से यही कहना चाहूंगी कि इसके लिए खुद को दोष मत देना, खुद को जज मत पर्ण और गिल्ट महसूस मत करना। जो भी आप कर रही हैं ये आपके और बच्चे के लिए सही है। एक खुशहाल मां ही एक खुशहाल बच्चा दे पाती है।’
करिश्मा के लिए इमोशनल जर्नी
करिश्मा ने आगे कहा, ‘सर्जरी के बाद के टाकों, इमोशनल और हार्मोनल बदलाव को झेलने के लिए एक एक मां को ताकत की जरूरत होती है। हैपी हार्मोन और निचला तो आप सोच ही नहीं सकते। एक ऐसा भी समय आता है जब आप खुद को हर छोटी बात पर रोते हुए देखेंगे।’
मां बनने के बाद ज्यादा जिम्मेदार हो गई हैं करिश्मा
बातचीत के दौरान करिश्मा ने बताया कि कैसे मां बनने के बाद वो और ज्यादा जिम्मेदार और इमोशनल स्तर पर जुड़ाव महसूस करती हैं। एक्ट्रेस ने बच्चे के जन्म देने के बाद से लेकर एक मां बनने तक के एहसास को महसूस किया है। वो पहले से ज्यादा खुद को जिम्मेदार मानती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मदरहुड मुश्किल है, ये सब उन्हें नई सीख दे रहा है। करिश्मा ने ये भी कहा कि एक औरत की असली ताकत तब सामने आती है जब वो एक बच्चे को दुनिया इ लाती है। ये सुपरपावर है।
करिश्मा तन्ना की फिल्में और काम
बता दें, करिश्मा तन्ना सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने टीवी के कई सीरियल में काम क्या है। उन्हें वेब सीरीज और फिल्मों में देखा गया। करिश्मा के काम को स्कूप नाम की वेब सीरीज में खूब पसंद किया गया था। उनके टीवी हसो की बात करें तो देश में निकला होगा चाँद से लेकर क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे शोज में उन्हें काम करते हुए देखा गया था। करिश्मा ने बिग बॉस 8 में भी हिस्सा लिया था और पहली रनरअप बनकर बाहर आई थीं। इस सीजन का खिताब गौतम गुलाटी ने जीता था। खतरों के खिलाड़ी के 10 वें सीजन में भी करिश्मा को देखा गया था। करिश्मा ने ग्रैंड मस्ती, संजू जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
मां बनने के बाद का सफर
मां बनने के बाद से करिश्मा मैटरनिटी ब्रेक पर हैं और सारा समय बेटे वेद को दे रही हैं। उनके लिए शुरुआती महीने नई चुनौतियों से भरे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि अब वो ज्यादा जिम्मेदार और समझदार हैं। उनके बेटे ने उनकी दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया है। ऐसा हो सकता है कि इस ब्रेक के बाद एक्ट्रेस वापस अपने काम पर लौटेंगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




