Home LIFESTYLE NEWS HINDI बेसन का हलवा बना रहीं तो पानी की जगह ये 1 चीज...

बेसन का हलवा बना रहीं तो पानी की जगह ये 1 चीज डालें, स्वाद और खुशबू दोगुने हो जाएंगे!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Besan Ka Halwa: बेसन का हलवा सूजी और मूंग दाल हलवे से भी टेस्टी लगता है, अगर सही तरीके से बनाया जाए। यहां हम ऐसी ही कुछ टिप्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप परफेक्ट बेसन का हलवा बना सकते हैं।

बेसन के हलवे को सबसे अंडररेटेड हलवा कहा जाए, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। क्योंकि जितनी चर्चा सूजी, गाजर या मूंग दाल के हलवे की होती है, उतनी बेसन के हलवे की कभी नहीं होती। जबकि ये खाने में इतना ज्यादा टेस्टी और मुंह में घुलने वाला बनता है कि एक बार खा कर ही फेवरिट बन जाए। हालांकि बेसन का हलवा भी तभी टेस्टी लगता है, जब इसे सही तरीके से बनाया जाए। सही मात्रा में देसी घी, ड्राई फ्रूट्स और बेसन भूनकर एकदम परफेक्ट हलवा बनता है। आज हम आपके साथ इसी से जुड़ी कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप मुंह में घुल जाने वाला बेसन का हलवा बना सकते हैं। इंस्टाग्राम पर फूड क्रिएटर स्नेहा से इन्हें शेयर किया है। आइए जानते हैं-

टेस्टी बेसन का हलवा बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

टिप 1: देसी घी में भूनकर डालें ड्राई फ्रूट्स

कोई भी हलवा या खीर और भी ज्यादा टेस्टी हो जाती है, जब उसमें ड्राई फ्रूट्स एड किए जाएं। ये देसी घी में भुने हुए हों, तब तो और भी टेस्ट बढ़ जाता है। इसलिए बेसन का हलवा भी बना रहे हैं, तो सबसे पहले एक कढ़ाही में देसी घी गर्म करें और उसमें काजू, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स डालकर सुनहरा होने तक रोस्ट कर लें। इन्हें काट कर भूनना जरूरी नहीं है, साबुत खाने पर भी इनका स्वाद काफी अच्छा आता है।

टिप 2: बेसन और घी का सही अनुपात क्या रखें

दूसरी जरूरी चीज है बेसन और देसी घी का अनुपात ठीक रखना। हलवा तभी परफेक्ट बनता है, जब इसमें ठीक-ठाक मात्रा में घी मिलाया जाए। इसके लिए ये अनुपात नोट कर लें। अगर बेसन एक कप के करीब ले रहे हैं, तो 100 ग्राम देसी घी बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इससे हलवा एकदम खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाकर तैयार होगा।

टिप 3: बेसन को घी में अच्छी तरह भूनना जरूरी है

हलवे का असली स्वाद बेसन की भुनाई पर निर्भर करता है। इसलिए बेसन को तसल्ली से अच्छी तरह भूनना जरूरी है। इसके लिए एक कढ़ाही में देसी घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर भूनना शुरू कर दें। तब तक भूनें जबतक इसका रंग ब्राउन सा नहीं हो जाता। इस दौरान बेसन की खुशबू भी आपके पूरे घर में फैल जाएगी। ध्यान रहे आपको बेसन को लगातार चलाते रहना है, ताकि ये जले ना और गैस की फ्लेम भी लो टू मीडियम ही रखनी है।

टिप 3: पानी की जगह ये 1 चीज एड करें

बेसन भूनने के बाद बहुत से लोग इसमें पानी एड करते हैं। लेकिन अगर आप हलवे को ज्यादा रसीला और क्रीमी बनाना चाहते तो उसमें पानी की जगह दूध एड करें। दूध डालने से हलवे का स्वाद बहुत ही अच्छा आता है। एक साथ सारा दूध ना डालें, थोड़ा-थोड़ा कर के एड करें और लगातार चलाते रहें ताकि बेसन में गुठलियां ना बनें। दूध डालकर एक स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें, जो ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही पतला।

टिप 4: चीनी सही समय पर मिलाएं

जब बेसन और दूध आपस में अच्छी तरह मिल जाएं और मिक्सचर थोड़ा सा गाढ़ा होने लगे, तभी इसमें चीनी एड करें। शुरुआत में चीनी डालने से बेसन अच्छी तरह भुनता नहीं है और उसका टेस्ट भी खराब हो जाता है। फिर इसे चलाते हुए तब तक पकाएं, जबतक चीनी पिघल नहीं जाती।

टिप 5: लास्ट में एड करें ड्राई फ्रूट्स और देसी घी

जैसे-जैसे चीनी मेल्ट होने लगेगी, हलवे का रंग भी गाढ़ा ब्राउन होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान इसमें घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स एड करें और ऊपर से एक चम्मच देसी घी भी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। आपका परफेक्ट खुशबूदार और टेस्टी बेसन का हलवा बनकर तैयार है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN