Home Latest news ताज़ा खबर ‘बैलेट पेपर पर चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’ PM मोदी...

‘बैलेट पेपर पर चुनाव में कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?’ PM मोदी ने MLC चुनाव रिजल्ट को लेकर कसा तंज

3
0

Source :- Khabar Indiatv

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए MLC चुनाव के नतीजे और रुझान बुधवार को भी सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस चुनाव को आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा था। चुनाव के नतीजों ने वाकई सबको चौंका दिया है। चुनाव में भाजपा गठबंधन को कई राज्यों में बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। वही, MLC चुनाव में कांग्रेस का बहुत खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। 28 MLC सीटों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। आपको बता दें कि MLC चुनाव में बैलेट पेपर से हुए हैं। ऐसे में अब इस चुनाव परिणाम को लेकर पीए मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।

क्या बोले पीएम मोदी?

आपको बता दें कि कांग्रेस ने कई बार चुनाव में हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा है और लगातार इसके खिलाफ अभियान चलाती रही है। हालांकि, MLC के चुनाव बैलट पेपर से हुए तब भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के लिखा- “4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?”

क्या रहा MLC चुनाव का परिणाम?

  • उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव में 11 सीटों में से 6 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। बीजेपी को 4 और सपा को 2 सीटों पर जीत मिली है।
  • बिहार में 4 शिक्षक (MLC) सीट पर रिजल्ट घोषित हो चुका है जिसमें RJD 1, जनसुराज 1, बीजेपी 1 सीट पर जीती है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा है।
  • महाराष्ट्र की 5 MLC सीटों पर हुए चुनाव में महायुति को दो और एमवीए को एक सीट पर जीत मिली है।
  • वहीं, कर्नाटक की सभी 4 सीटों पर NDA की जीत ने कांग्रेस को हिला कर रख दिया है।

कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका

कर्नाटक विधानपरिषद की 4 MLC सीटों पर NDA गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) ने मिलकर सभी 4 सीटों पर क्लीन स्वीप कर लिया है। बेंगलुरु शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। इस सीट से 5 बार के विजेता रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता पुट्टन्ना को जेडीएस के एपी रंगनाथ ने 908 वोटों के अंतर से हरा दिया। कर्नाटक में इन सीटों पर मतदान बैलेट पेपर के जरिए हुआ था। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए इस हार को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस शासित कर्नाटक में भाजपा के लिए गुड न्यूज, बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव में NDA उम्मीदवारों की जीत

SOURCE : - KHABAR INDIA NEWS