Source :- LIVE HINDUSTAN
भगवान और भिखारी की मजेदार नोक-झोंक से लेकर पति-पत्नी की हाजिरजवाबी, गोलू-पप्पू की शरारत और डॉक्टर-मरीज की बातचीत तक, ये 25 मजेदार चुटकुले आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।
अगर आप खिलखिलाकर हंसना चाहते हैं या फिर अपने ऑफिस के तनाव को दूर करना चाहते हैं, तो कुछ देर खुद के साथ बैठिए और कुछ मजेदार चुटकुले पढ़िए। मोबाइल में रील्स स्क्रॉल करना भी कई बार स्ट्रेस बढ़ा देता है, ऐसे में कुछ मजेदार पढ़ना आपके चेहरे पर हंसी लेकर आ जाएगा और आपके स्ट्रेस को भी खत्म कर देगा। हम आपके लिए 20 मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं।
यहां पढ़ें 20 मजेदार चुटकुले
1. भिखारी: हे भगवान! मुझे इतना पैसा दे दो कि मैं अमीर हो जाऊं।
भगवान: मेहनत कर, सब मिल जाएगा।
भिखारी: प्रभु! मेहनत करने के लिए ही तो आपसे पैसे मांग रहा हूं!
भगवान: अरे! तू भिखारी है या इन्वेस्टमेंट मांगने आया है?
2. भिखारी: हे भगवान! मेरी किस्मत कब चमकेगी?
भगवान: जब तू मेहनत करेगा।
भिखारी: प्रभु, कोई ऐसा उपाय बताइए जिसमें मेहनत न करनी पड़े।
भगवान: फिर तो तू मेरे पास गलत पते पर आ गया, लक्ष्मी जी के पास जा!
3. भिखारी: भगवान जी, मुझे एक करोड़ रुपये दे दो।
भगवान: इतने पैसों का क्या करेगा?
भिखारी: आधे गरीबों में बांट दूंगा।
भगवान: वाह! बहुत नेक विचार है।
भिखारी: हां प्रभु, बाकी आधे से अपना बिजनेस शुरू करूंगा!
भगवान: पहले खुद तो अमीर बन जा, फिर समाजसेवा करना!
4. भिखारी: भगवान जी, मेरी जिंदगी में खुशियां कब आएंगी?
भगवान: तेरे दरवाजे पर खुशियां भेजी थीं।
भिखारी: लेकिन प्रभु, मैं तो घर पर था ही नहीं!
भगवान: बेटा, खुशियां भी अब दोबारा आने से रही!
5. भिखारी: भगवान जी, आप सबकी सुनते हैं न?
भगवान: हां, सबकी सुनता हूं।
भिखारी: तो मेरी भी सुन लीजिए, मुझे 10 लाख रुपये चाहिए।
भगवान: और अगर नहीं दिए तो?
भिखारी: फिर मैं भी सबको बताऊंगा कि भगवान किसी की नहीं सुनते!
भगवान: नारद! जरा इसका अकाउंट चेक करना, बहुत चालाक भक्त आया है!
6. गर्लफ्रेंड – मॉल गयी थी बेबी, शॉपिंग करने
बॉयफ्रेंड – अच्छा जानू, क्या – क्या लिया?
गर्लफ्रेंड – बेबी, एक हेयर बैंड और 50 सेल्फी।
7. हाथी – मुझसे प्यार करेगी?डेट आइडिया खोजें
चींटी – शक्ल देखी है अपनी
तुझसे प्यार करने से तो बेहतर है की मैं सुसाइड कर लूं
हाथी – कमबख्त मर जाएगी पर किसी के काम नही आयेगी।
8. संता बंता के घर खाना खा रहा था
बंता – यार तुम्हारा कुत्ता
मुझे काफी देर से घूर रहा है?
संता – जल्दी से खाना खा लो,
वरना काट भी लेगा
क्योंकि तुम उसी के बर्तन में खाना खा रहे हो।
9. मां – बेटी, लैंप जला दो फैमिली ट्रिप बुक करें
कुछ देर बाद बेटी को पास आते
देख मां ने पूंछा – लैंप जला दिया?
बेटी – हां मां, तुमने जब कहा था‘
तभी चूल्हे में दाल दिया था,
अब तक पूरा जल भी गया होगा।
10. पत्नी : अजी उठ जाओ,
मैं चाय बना रही हूँ…
पति : तो मैं कौन सा पतीले में सो रहा हूँ |
बना लो।
11. पत्नी : तैयार हो जाओ
मेरे साथ मायके चलना है
पति : जहां इज्जत ना हो,
मैं वहां नहीं जाता
पत्नी : यहां भी तो रह रहे हो।
12. वृंदा : तेरा पति आजकल क्या कर रहा है ?
पूजा : एक दुकान खोली थी,
पर अब जेल में है
वृंदा : वो क्यों?
पूजा : दुकान हथोड़े से खोली थी।
13. त्नी – सामने वाले घर में
पति – पत्नी में कब से झगड़ा हो रहा है,
आप एक बार जाइये ना |
पति – मैं, एक-दो बार गया था
उसी का झगड़ा है।
14. पति – पत्नी की लड़ाई हो गयी
पति ने ऑफिस से फोन किया
रात के खाने में क्या बनाया है?
पत्नी गुस्से में – जहर…
पति – मैं आज देर से घर आऊंगा,
तुम खाकर सो जाना।
15. पत्नी – चलो उठ जाओ, सात बज चुके है…
पति – यार आज न, आंख ही नहीं खुल रही है |
कुछ ऐसी बात सुनाओ
जिससे मेरी आंखे खुल जाए।
16. पत्नी: सुनिए जी, अगर मैं मर गई तो आप क्या करेंगे?
पति: मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी: क्यों, इतना प्यार करते हैं मुझसे?
पति: नहीं पगली, इतना सारा खाना अकेले कौन बनाएगा!
17. टीचर: बताओ, दुनिया में सबसे ज्यादा नशा किस चीज में होता है?
गोलू: किताबों में!
टीचर: वो कैसे?
गोलू: खोलते ही नींद आने लगती है!
18. मरीज: डॉक्टर साहब, मुझे भूलने की बीमारी हो गई है।
डॉक्टर: कब से?
मरीज: कब से क्या?
डॉक्टर: अरे, बीमारी कब से है?
मरीज: कौन-सी बीमारी?
19. भक्त: भगवान जी, मेरी किस्मत कब चमकेगी?
भगवान: जब तू मेहनत करेगा।
भक्त: प्रभु, कोई शॉर्टकट नहीं है क्या?
भगवान: है न!
भक्त: बताइए प्रभु!
भगवान: अगले जन्म में अमीर घर में पैदा हो जाना!
20. सोनू जब भी कपड़े धो कर उन्हें धूप
में सुखाने जाता तभी बारिश हो जाती….
1 दिन अच्छी धूप निकली तो, सोनू दुकान पर
सर्फ लेने के लिए चला गया…
जैसे ही वो दुकान पर पहुंचा,
तभी बादल जोर जोर से गरजने लगे….
सोनू तुरंत आसमान की तरफ देखा और बोला….
क्या किधर?
मैं तो बस नमकीन लेने आया हूं।
21. सोनू (मोनू से) – यार तुमको एक शायरी सुनाऊ क्या ??
मोनू – सुनाओ !
सोनू (भोजपुरी में) – हम गये थे उनके घर लाल गुलाब लेकर
ये कहने की…
“ तू आपन दिल हमरा के देबू का ”
पर उनकी जगह उनकी मम्मी ने दरवाजा खोला
हम घबरा कर बोले…
ए चाची…
5 रुपया में गुलाब का फूल लेबू का।
22. सोनू – मोनू पेट्रोल पम्प पर अपनी बाइक में
पेट्रोल डलवाने गए…
पेट्रोल पम्प पर पहुँच कर उन्होंने पेट्रोल
पम्प वाले से कहा…
अंकल 2 रूपये का पेट्रोल दाल दो….
सेल्समेन : इतना पेट्रोल डलवा कर कहा जाओगे ??
सोनू – मोनू : कहीं नहीं अंकल जी,
हम तो बस ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते है।
23. भिखारी: साहब, कुछ पैसे दे दीजिए, दो दिन से भूखा हूं।
आदमी: मेरे पास पैसे नहीं हैं।
भिखारी: तो कोई बात नहीं, खाना ही खिला दीजिए।
आदमी: भाई, जब पैसे नहीं हैं तो खाना कहां से खिलाऊंगा?
भिखारी: साहब, भूखे तो हम दोनों हैं, लेकिन मांग मैं रहा हूं!
24. भक्त: भगवान जी, मेरी जिंदगी से सारी परेशानियां दूर कर दो।
भगवान: ठीक है, लेकिन एक शर्त है।
भक्त: कैसी शर्त प्रभु?
भगवान: पहले अपनी शिकायतों की लिस्ट छोटी कर।
भक्त: प्रभु, लिस्ट छोटी कर दूंगा तो आपको याद कैसे रहेगा कि मुझे कितनी परेशानियां हैं।
25. पापा: बेटा, रिजल्ट कैसा आया?
गोलू: पापा, प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया।
पापा: और तुम?
गोलू: डॉक्टर का बेटा भी फेल हो गया।
पापा: अरे, मैं पूछ रहा हूं तुम्हारा क्या हुआ?
गोलू: तो क्या सिर्फ मेरे फेल होने से आपको खुशी मिलेगी?
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




