Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप OnePlus का फोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने दो साल पुराने फोन OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के लिए अपडेट जारी कर दिया है। नया अपडेट अपने साथ क्या-क्या लेकर आ रहा है, चलिए बताते हैं…
OnePlus के भारतीय यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने एक पुराने फोन के लिए अपडेट लेकर आई है। हम बात कर रहे हैं OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की, जिसे कंपनी ने जून 2024 में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने भारत में अपने OnePlus Nord CE 4 Lite स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इस अपडेट का वर्जन नंबर “IN: CPH2619_16.0.5.1000(EX01)” है और इसमें कैमरा स्टेबिलिटी में इम्प्रूवमेंट के साथ-साथ जून 2026 का लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। OnePlus Nord CE 4 Lite के इस लेटेस्ट अपडेट में क्या-क्या मिलेगा, चलिए बताते हैं सबकुछ…
OnePlus Nord CE 4 Lite के लिए आया नया अपडेट
भारत में वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट स्मार्टफोन के लिए एक नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट का मकसद डिवाइस के कैमरा स्टेबिलिटी को बेहतर बनाना है, ताकि यूजर्स को फोटोग्राफी का बेहतर अनुभव मिल सके। इसके साथ ही, चेंजलॉग में जून 2026 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को शामिल करने की भी जानकारी दी गई है, जिससे सिस्टम की ओवरऑल सिक्योरिटी और बेहतर होगी। अपडेट में सिस्टम स्टेबिलिटी में सुधार भी शामिल है।
रोलआउट की बात करें तो, क्योंकि अपडेट की घोषणा अभी-अभी हुई है, इसलिए इसे पूरा होने में एक या दो हफ्ते का समय लगेगा। साथ ही, यह रोलआउट अभी सिर्फ भारत में मौजूद यूजर्स के लिए है। जो यूजर्स अपना डिवाइस अपडेट करने के बाद किसी समस्या का सामना करते हैं, वे सीधे वनप्लस कम्युनिटी ऐप के जरिए बग रिपोर्ट सबमिट कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें अपनी प्रोफाइल में मौजूद “Bug Report” सेक्शन में जाना होगा। इसके अलावा, यूजर्स फीडबैक टूल का इस्तेमाल करने और किसी भी समस्या की रिपोर्ट करने के लिए *#800# भी डायल कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की कीमत और खासियत
भारत में लॉन्च के समय इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 22,999 रुपये थी। इसे तीन कलर ऑप्शन – मेगा ब्लू, सुपर सिल्वर और अल्ट्रा ऑरेंज में लॉन्च किया गया थी। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी प्लस (1080×2400 पिक्सेल) रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसे एड्रेनो 619 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ओक्सीजनओएस 14 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सेल डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए EIS के साथ 16-मेगापिक्सेल सेंसर है। फोन में 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh बैटरी है, जो टाइप-ससी चार्जिंग पोर्ट के साथ आती है।
30 जून को आ रहा OnePlus N6 फोन
बता दें कि कंपनी अब अपने नए फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई है। वनप्लस 30 जून 2026 को भारतीय बाजार में अपनी N सीरीज का नया फोन, OnePlus N6 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस आने वाले स्मार्टफोन में 8000mAh की बैटरी होगी और यह 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। लॉन्च की तारीख नजदीक आने पर इस डिवाइस के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

