Home - भारतीयों की मौज, नए जैसे हो जाएंगे ये Samsung फोन, आ गया...

भारतीयों की मौज, नए जैसे हो जाएंगे ये Samsung फोन, आ गया अपडेट

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung का स्मार्टफोन चला रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज के लिए नया अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नया अपडेट ढेर सारे इम्प्रूवमेंट्स और नए फीचर्स लेकर आता है। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Samsung का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग ने भारत में अपनी पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज के लिए नया अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। खबर है कि सैमसंग ने भारत में अपनी गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए ‘One UI 9.5’ बीटा प्रोग्राम शुरू कर दिया है। कंपनी ने रोलआउट के पहले फेज में इसे 6 देशों के लिए जारी किया है, जिसमें भारत भी एक है। कंपनी के अनुसार, नया बीटा अपडेट, इंटरफेस में बदलाव और कई नए फीचर्स लेकर आया है। इनमें नेटिव ऐप लॉक, प्रॉक्सिमिटी-बेस्ड फाइल शेयरिंग और लॉक स्क्रीन के अपडेटेड इफेक्ट्स शामिल हैं।

One UI 9.5 Beta फिलहाल जर्मनी, भारत, साउथ कोरिया, पोलैंड, यूके और अमेरिका में Galaxy S26 series के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

गैलेक्सी S26 सीरीज के लिए आया नया One UI 9.5 Beta अपडेट

टिप्स्टर तरुण वत्स ने एक्स पर पोस्ट करके भारत में वन यूआई 9.5 बीटा के रोलआउट की जानकारी दी है। उन्होंने गैलेक्सी S26 सीरीज के फर्मवेयर डिटेल्स शेयर किए हैं। बिल्ड नंबर S948BXXU6ZZKN/S948BOXM6ZZKN/S948BXXU6CZKN बताया गया है। अपडेट पैकेज का साइज करीब 3.7GB है। इस पहले बीटा बिल्ड में 5 नवंबर 2026 का सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल बताया जा रहा है।

एक न्यूजरूम पोस्ट में, सैमसंग ने वन यूआई 9.5 बीटा अपडेट के साथ गैलेक्सी S26 सीरीज में आने वाले बदलावों के बारे में जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, बीटा अपडेट चार चीजों पर फोकस करता है – कैमरा कंट्रोल, हेल्थ ट्रैकिंग, एक्सेसिबिलिटी और प्राइवेसी।

फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए, नए अपडेट में कस्टमाइजेबल कंट्रोल और प्रीसेट के साथ प्रो और प्रो वीडियो मोड को बेहतर किया गया है। सैमसंग का कहना है कि ये यूजर्स को अलग-अलग स्थितियों के लिए शूटिंग सेटिंग्स पर ज्यादा कंट्रोल प्रदान करते हैं। बेहतर कंट्रोल और एक जूम बार के साथ डिफॉल्ट कैमरा इंटरफेस को भी अपडेट किया गया है जो मेन सेटिंग्स को एक स्क्रीन पर एक साथ लाता है।

सैमसंग हेल्थ ऐप में भी दो नए फीचर जुड़ने जा रहे हैं। पहला है माइंडफुल नोट, जिसमें यूजर्स फ्री राइटिंग या गाइडेड प्रॉम्प्ट के जरिए अपने विचार और भावनाएं रिकॉर्ड कर सकते हैं। दूसरा नया फीचर मेडिकेशन्स है, जिसके जरिए यूजर्स अपनी दवाइयां, विटामिन और सप्लीमेंट्स जोड़ सकते हैं, पर्सनलाइज्ड रिमाइंडर सेट कर सकते हैं और यह भी ट्रैक रख सकते हैं कि उन्होंने दवा ली है या नहीं।

नए अपडेट के जरिए एक्सेसिबिलिटी फीचर्स में भी बदलाव किए गए हैं। यूजर्स को अब एक नया फ्लोटिंग शॉर्टकट मिलेगा, जिससे वे अक्सर इस्तेमाल होने वाले कंट्रोल्स तक जल्दी पहुंच सकते हैं। सुनने की मशीन (हियरिंग एड) के कंट्रोल्स अब सीधे नोटिफिकेशन पैनल से उपलब्ध होंगे। इसके अलावा यूजर्स हियरिंग एड का वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं और यह भी चुन सकते हैं कि कौन-सी आवाजें उनकी हियरिंग एड में जाएंगी।

प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए सैमसंग ऐप लॉक फीचर ला रहा है। नाम से ही साफ है कि इससे यूजर्स किसी भी ऐप को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन या फोन के स्क्रीन लॉक से लॉक कर सकेंगे। एक बार ऐप लॉक हो जाने के बाद उसकी नोटिफिकेशन की डिटेल्स और उससे जुड़े विजेट भी छिपे रहेंगे।

ऐसे इंस्टॉल करें नया अपडेट

वन यूआई 9.5 का बीटा प्रोग्राम फिलहाल जर्मनी, भारत, साउथ कोरिया, पोलैंड, यूके और अमेरिका में Galaxy S26 series के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। एलिजिबल यूजर्स सैमसंग मेंबर्स ऐप खोलकर बीटा प्रोग्राम का बैनर ढूंढ सकते हैं और रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। रजिस्टर होने के बाद सेटिंग्स में जाकर, सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करके, डाउनलोड एंड इंस्टॉल में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।

Amazon पर मिल रहे इन Samsung फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN