Home rss sports hindi भारतीय क्रिकेटर ने 32 साल की उम्र में लिया रिटायरमेंट, साल 2011...

भारतीय क्रिकेटर ने 32 साल की उम्र में लिया रिटायरमेंट, साल 2011 में किया था डेब्यू

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारतीय क्रिकेटर बाबा अपराजित ने अचानक क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वे डोमेस्टिक क्रिकेट में तो खूब खेले, यहां तक कि आईपीएल टीमों में भी उन्हें मौका मिला, लेकिन भारतीय ​क्रिकेट टीम के लिए कभी नहीं खेल पाए। इस वक्त अपराजित की उम्र करीब 32 साल की है। इस बीच संभावना है कि वे जल्द ही कोचिंग की दुनिया में कदम रखें, इसकी संभावना जताई जा रही है। अपराजित का करियर साल 2011 में शुरू हुआ था, जो अब जाकर समाप्त हो रहा है। 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में ऐसा रहा है बाबा अपराजित का रिकॉर्ड

बाबा अपराजित ने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। चेन्नई में जन्मे अपराजित ने साल 2011 में अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिला। इसके बाद वे लगातार जनवरी 2026 तक खेलते रहे। अपराजित ने 102 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 5199 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 12 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत 39.68 का रहा और वे 44 के करीब के स्ट्राइक रेट से रन बनाते रहे। 

दो आईपीएल टीमें के भी मैंबर रहे

बाबा अपराजित ने 114 लिस्ट ए मैच खेलकर अपनी 4278 रन बनाए। यहां उनके नाम आठ शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं। टी20 की बात करें तो इस फॉर्मेट में उन्हें 63 मैच खेलने का मौका मिला, इसमें उन्होंने 1147 रन बनाए। इसमें शतक तो वे नहीं लगा पाए, लेकिन चार अर्धशतक जरूर उनके नाम पर है। आईपीएल में वे चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट् के मैंबर रह चुके हैं। हालांकि इसमें उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया। तमिलनाडु के लि खेलने वाले अपराजित साल 2024 में केरला चले गए थे और वहीं से आगे के कुछ साल क्रिकेट भी खेला। 

कोचिंग की दुनिया में नजर आ सकते हैं अपराजित

भारत की अंडर 19 टीम ने जब साल 2012 में विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी, तब अपराजित उस टीम के अहम मैंबर थे। उस साल का विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था और अपराजित ने 171 रन बनाए थे। साथ ही पांच विकेट भी चटकाने में कामयाब रहे। इस बीच अपराजित का एक बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कोचिंग को अपना शौक बताया है। इसलिए इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में वे किसी टीम के साथ जुड़कर अपना ये शौक पूरा करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत का सेमीफाइनल आज, टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख पाएंगे

टीम इंडिया का कैसा है क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में रिकॉर्ड, पिछली बार सिर्फ तीन दिनों में हो गया था मैच खत्म

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV