Home National news hindi भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, क्या...

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, क्या कहा

3
0

Source :- BBC INDIA

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (फ़ाइल फ़ोटो)

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. शमी ने 6 नवंबर की रात एक वीडियो जारी कर अपने संन्यास का एलान किया.

साथ ही उन्होंने इस सफ़र में साथ देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया.

मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “सफ़ेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों को कभी नहीं.”

शमी ने आगे लिखा, “जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ़ एक सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का. इसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर बार वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया.”

“टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ़ एक फ़ॉर्मेट नहीं, बल्कि मेरी ज़िंदगी का एक बेहद ख़ास हिस्सा रहा है. आज भारी मन और अनगिनत ख़ूबसूरत यादों के साथ मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फ़ैसला किया है.”

उन्होंने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों को शुक्रिया कहा जो अच्छे और मुश्किल दौर में उनके साथ खड़े रहे और भरोसा बनाए रखा.

उन्होंने बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल का भी शुक्रिया किया.

शमी ने कहा, “उन्होंने मेरी प्रतिभा पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई. आपका साथ और भरोसा हमेशा मेरे लिए खास रहेगा. मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में मेरी आखिरी गेंद भले ही पहले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा.”

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान 229 विकेट अपने नाम किए हैं.

36 वर्षीय शमी 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं. उन्होंने कहा कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे.

SOURCE : BBC NEWS