Source :- LIVE HINDUSTAN
OPPO Pad Mini भारतीय बाजार में 22 अक्टूबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। अब इस टैब की रिवाइज्ड भारतीय कीमत सामने आई है, जो पहले सामने आई कीमत से कम बताई जा रहा है। प्राइसिंग के अलावा, टैब की बैटरी और कैमरा डिटेल भी सामने आई है। चलिए एक नजर डालते हैं डिटेल्स पर…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
OPPO का Pad Mini टैबलेट 22 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। इसके साथ Find X10 series और Enco X4 फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स भी आएंगे। हाल ही में इनकी कीमतों के बारे में जानकारी ऑनलाइन लीक हुई थी। अब, उसी टिप्स्टर ने OPPO Pad Mini के ‘अबाउट डिवाइस’ सेक्शन की एक तस्वीर शेयर की है, जिससे इसके खास स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। साथ ही, भारत में इसकी रिवाइज्ड कीमत के बारे में भी जानकारी सामने आई है।
कहा जा रहा है कि कंपनी अपकमिंग OPPO Pad Mini को बिना किसी ऑफर के इसे 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च करने पर विचार कर रही है।
OPPO Pad Mini: खास स्पेसिफिकेशन्स और नई कीमत की जानकारी सामने आई
टिप्स्टर ‘गैजेट्सडेटा’ द्वारा शेयर की गई ‘अबाउट डिवाइस’ इमेज के अनुसार, OPPO Pad Mini का मॉडल नंबर ‘OPD2516’ है और इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इस डिवाइस में 8GB रैम (साथ ही 8GB वर्चुअल रैम) और 256GB स्टोरेज है। इसके अलावा, यह टैबलेट कलरओएस 16.0.10 पर चलता है, जिसका सॉफ्टवेयर वर्जन ‘OPD2516_16.0.10.601 (EX01)’ बताया गया है। इमेज में ओप्पो के ‘ट्रिनिटी इंजन’ परफॉर्मेंस बूस्टर का भी जिक्र है।

बड़ी स्क्रीन, बैटरी और कैमरा भी
इसके अलावा, OPPO Pad Mini में 8.8 इंच की डिस्प्ले है (जिसे ‘अबाउट डिवाइस’ सेक्शन में 22.35 सेमी बताया गया है) और इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, इसमें 13 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है।
लॉन्च से पहले सामने आई टैबलेट की रिवाइज्ड कीमत
हाल ही में सामने आई कीमत की जानकारी के अनुसार, टिप्स्टर का दावा है कि ओप्पो ने शुरुआत में भारत में ‘पैड मिनी’ को 94,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च करने की योजना बनाई थी। हालांकि, रिटेलर्स से मिले फीडबैक के बाद, अब कंपनी बिना किसी ऑफर के इसे 79,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च करने पर विचार कर रही है।

टिप्स्टर ने यह भी बताया है कि यह टैबलेट भारतीय बाजार में 8GB+256GB मेमोरी कॉन्फिगरेशन में आएगा, और इस पर 10% की छूट भी मिलने की बात कही गई है। इस छूट की शर्तों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
OPPO Pad Mini के लॉन्च की बात करें तो, यह 22 अक्टूबर 2026 को भारत में पेश किया जाएगा। चूंकि इसका लॉन्च कुछ ही दिनों में होने वाला है, इसलिए जल्द ही इसकी आधिकारिक कीमत और ऑफर की जानकारी सामने आ सकती है।
Amazon पर मिल रहे इन टैबलेट मॉडल्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




