Source :- LIVE HINDUSTAN
भारत में Instagram Plus प्लान की कीमत 299 रुपये प्रति माह है। यह ऑप्शनल प्लान है, यानी आप चाहें तो इसे ले सकते हैं। यह प्लान यूजर्स को कई एक्स्ट्रा फीचर्स प्रदान करता है। यहां हम डिटेल में प्लान की कीमत और इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं।
अपने लोकप्रिय ऐप्स – Instagram, Facebook और WhatsApp – के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन टियर घोषित करने के कुछ दिनों बाद, Meta ने Instagram के लिए ‘Instagram Plus’ नाम का पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। यह नए फीचर्स उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शनल अपग्रेड है जो ज्यादा कंट्रोल, बेहतर इनसाइट्स और खास फीचर्स चाहते हैं। भारत में, इंस्टाग्राम प्लस प्लान की कीमत 299 रुपये प्रति माह है और यह खासतौर से तीन तरह की सुविधाएं देता है: अपने खास लोगों के करीब आना, प्रीव्यू और इनसाइट्स देखना, और इंस्टाग्राम को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करना। अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो पहले की तरह ही फ्री में ऐप चलाना जारी रख सकते हैं। लेकिन अगर आपको ज्यादा कंट्रोल चाहिए, तो इस प्लान को आजमा सकते हैं।
आसान शब्दों में कहें तो, मेटा पैसे देने वाले यूजर्स को ऐसे टूल्स और कस्टमाइजेशन के ऑप्शन दे रहा है जो आम यूजर्स को नहीं मिलेंगे। चलिए डिटेल में जानते हैं सब्सक्रिप्शन प्लान में क्या-क्या मिलेगा…
स्टोरीज पर ज्यादा कंट्रोल
इंस्टाग्राम प्लस के कई बड़े फीचर ‘स्टोरीज’ पर फोकस्ड हैं। सब्सक्राइबर यह देख पाएंगे कि कितने लोगों ने उनकी स्टोरीज को दोबारा देखा है, ‘क्लोज फ्रेंड्स’ फीचर के अलावा स्टोरी के लिए अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट बना पाएंगे, और यहां तक कि व्यूअर लिस्ट में दिखे बिना चुपके से स्टोरीज का प्रीव्यू भी कर पाएंगे।
यह प्लान यूजर्स को स्टोरीज को सामान्य 24 घंटे की सीमा से आगे बढ़ाकर 48 घंटे तक करने और एडिशनल विजिबिलिटी के लिए हर हफ्ते एक स्टोरी को स्पॉटलाइट करने की भी अनुमति देता है।
एक और फीचर यूजर्स को अपनी स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में यह देखने के लिए सर्च करने देता है कि उनका कंटेंट कौन देख रहा है। इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स अपनी प्रोफाइल और हाइलाइट्स पर सीधे पोस्ट भी कर सकते हैं, बिना उन पोस्ट के अपने फॉलोअर्स की फीड में दिखाई दिए।
स्टोरी से जुड़े टूल्स के अलावा, मेटा पैसे देने वाले सब्सक्राइबर्स के लिए कई कॉस्मेटिक अपग्रेड भी ला रहा है। इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को एनिमेटेड “सुपर हार्ट” रिएक्शन मिलेंगे, ये चमकदार एनिमेटेड हार्ट्स होंगे जो बातचीत के दौरान स्क्रीन पर बिखरेंगे।
सब्सक्राइबर्स को Instagram और क्रिएटर्स द्वारा चुने गए कस्टम ऐप आइकन और बायो के लिए खास फॉन्ट भी मिलेंगे। एक और नया फीचर ‘प्रोफाइल पिन’ है, जिससे यूजर्स छह पोस्ट तक पिन कर सकते हैं और उस कंटेंट को हाइलाइट कर सकते हैं जो उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।
मेटा इंस्टाग्राम प्लस क्यों पेश कर रहा है?
मेटा अपने सभी ऐप्स को सब्सक्रिप्शन बेस्ड सर्विस की तरफ शिफ्ट कर रहा है, ताकि रेवेन्यू बढ़ाया जा सके। इंस्टाग्राम के मुफ्त वर्जन को बदलने के बजाय, इंस्टाग्राम प्लस को उन यूजर्स के लिए एक ऑप्शन अपग्रेड के रूप में पेश किया जा रहा है जो एक्स्टा फीचर्स, डीप इनसाइट और अपने एक्सपीरियंस को कस्टमाइज करने के अधिक तरीके चाहते हैं। मेटा ने यह भी कहा है कि वह आने वाले महीनों में इंस्टाग्राम प्लस में नए फीचर्स जोड़ना जारी रखने की योजना बना रहा है, जिससे पता चलता है कि समय के साथ सब्सक्रिप्शन प्लाान और ज्यादा फीचर रिच हो सकता है। अभी के लिए, भारत में इंस्टाग्राम यूजर्स सीधे इंस्टाग्राम ऐप के माध्यम से नया प्लान खरीद सकते हैं और एक्स्ट्रा फीचर्स आजमा कर तय कर सकते हैं कि हर महीने 299 रुपये खर्च करने का फायदा है या नहीं।
सब्सक्राइब करने के स्टेप्स (Android/iOS ऐप में):
1. Instagram ऐप खोलें (लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें)।
2. नीचे राइट साइड अपनी प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
3. ऊपर लेफ्ट साइड तीन लाइन (☰ मेन्यू) पर टैप करें।
4. Settings and activity या Settings and privacy में जाएं।
5. Instagram Plus ऑप्शन ढूंढें (यह Settings सेक्शन में या Suggested फीचर्स में दिख सकता है)।
6. Instagram Plus पर टैप करें → फीचर्स और प्राइसिंग देखें।
7. Subscribe या Try now / Introductory offer पर टैप करें।
8. पेमेंट मेथड (Google Play / Apple App Store) चुनकर सब्सक्रिप्शन कन्फर्म करें।
(नोट:फीचर अभी ग्रेजुअल रोलआउट में है, इसलिए सभी यूजर्स को तुरंत ऑप्शन न दिखे तो कुछ दिन इंतजार करें या ऐप दोबारा अपडेट करें। सब्सक्रिप्शन ऑटो-रिन्यू होता है, आप कभी भी कैंसल कर सकते हैं। यह भी ध्यान रखें कि केवल ऑफिशियल इंस्टाग्राम ऐप से ही सब्सक्राइब करें। किसी थर्ड-पार्टी APK या फेक ऐप से बचें, अकाउंट बैन या सिक्योरिटी रिस्क हो सकता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




