Home rss business hindi भारत से ₹19408 सस्ता है पाकिस्तान में 10 ग्राम सोना, 24 से...

भारत से ₹19408 सस्ता है पाकिस्तान में 10 ग्राम सोना, 24 से 22 कैरेट तक के गोल्ड में बड़ा अंतर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Gold Rate IND Vs PAK: भारत के मुकाबले पाकिस्तान में 24 कैरेट सोना करीब 19408 रुपये सस्ता है
  • जबकि, 22 कैरेट गोल्ड 17697 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है
  • भारत में सोने के रेट जो IBJA जारी करता है, उसमें कोई जीएसटी नहीं जुड़ा होता है

यह सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन है 16 आने सच। पाकिस्ता में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत भारत से काफी सस्ता है। आज भारत के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 141062 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 129213 रुपये। दोपहर 12 बजे यह रेट IBJA ने जारी किया है। ठीक इसी समय पाकिस्तान में 24 कैरेट सोने की कीमत इंडियन करेंसी में करीब 1,21,654 रुपये प्रति 10 ग्राम बैठती है और 22 कैरेट सोने की बात करें तो पाकिस्तान में इसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 1,11,516 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इस तरह भारत के मुकाबले पाकिस्तान में 24 कैरेट सोना करीब 19408 रुपये सस्ता है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड 17697 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। भारत में सोने के रेट जो IBJA जारी करता है, उसमें कोई जीएसटी नहीं जुड़ा होता है।

पाकिस्तान में क्यों सस्ता है सोना?

द इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड के रेट का एक प्रमुख आधार होता है, लेकिन अलग-अलग देशों में स्थानीय मुद्रा की कीमत, आयात लागत, टैक्स, कस्टम ड्यूटी और बाजार में मांग के कारण सोने के भाव में अंतर आ जाता है। भारत में सोने की खरीद पर 3 फीसद जीएसटी और ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है।

सोना खरीदने जा रहे हैं तो इन चीजों का रखें ध्यान

सोना खरीदने से पहले उस दिन का बाजार भाव जरूर पता करें। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट www.ibja.co पर सोने के अलग-अलग कैरेट के रेट देखे जा सकते हैं। ध्यान रखें कि IBJA के रेट में मेकिंग चार्ज और 3% GST शामिल नहीं होते। ज्वेलर का अंतिम बिल इससे अलग हो सकता है।

24 कैरेट या 22 कैरेट, कौन सा सोना बेहतर?

24 कैरेट सोना करीब 99.9 फीसद शुद्ध होता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से निवेश के लिए सिक्के और गोल्ड बार खरीदने में किया जाता है। वहीं 22 कैरेट सोने में करीब 91.67 फीसद शुद्ध सोना होता है। इसमें अन्य धातुएं भी मिलाई जाती हैं, जिससे यह ज्यादा मजबूत होता है। इसलिए गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोना ज्यादा पसंद किया जाता है।

प्रीमियम चार्ज और GST को समझें

सोने के बाजार भाव के अलावा सिक्के, बार या किसी खास ब्रांड के प्रोडक्ट पर अतिरिक्त रकम ली जा सकती है। इसे प्रीमियम चार्ज कहते हैं। ब्रांड, पैकेजिंग और अन्य खर्चों के कारण सोने का अंतिम मूल्य बाजार भाव से अधिक हो सकता है।

इसके अलावा सोने की ज्वेलरी, सिक्के और बिस्किट खरीदने पर आमतौर पर 3% GST लगता है। ज्वेलरी के मामले में यह सोने की कीमत और मेकिंग चार्ज सहित कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू पर लगाया जाता है।

उदाहरण से समझें

मान लीजिए 10 ग्राम सोने की कीमत 1.40 लाख रुपये है। मेकिंग चार्ज 14 हजार रुपये और वेस्टेज चार्ज 5 हजार रुपये है तो आपके 10 ग्राम सोने के गहने के लिए बिल कितना आएगा?

सोने की कीमत: ₹1,40,000

मेकिंग चार्ज: ₹14,000

वेस्टेज चार्ज: ₹5,000

GST से पहले कुल कीमत: ₹1,59,000

3% GST: ₹4,770

नेट पेमेंट: ₹1,63,770

यानी 1.40 लाख रुपये के सोने की ज्वेलरी खरीदने के लिए आपको करीब 1.64 लाख रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN