Source :- LIVE HINDUSTAN
45 डिग्री तापमान में ट्रैवल करना है या घर पर रहना है, इससे बचाव जरूरी है! तपती गर्मी में भी पूरे दिन हाइड्रेटेड, एनर्जेटिक और प्रोडक्टिव रहने के लिए ये 5 टिप्स और ट्रिक्स फॉलो करें।
क्या बढ़ते तापमान ने आपका हाल भी बेहाल कर दिया है? 5 मिनट के लिए बाहर जाओ तो बॉडी बुरी तरह एक्जास्ट हो जाती है? भूख नहीं लगना, आलस महसूस होना और चिड़चिड़ापन ये सब बढ़ती गर्मी के लक्षण हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो सावधान हो जाएं! इस समय कई शहरों में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया है, जिससे झेलना आसान नहीं है!
आप गर्मी से भाग नहीं सकते, मगर इस भीषण गर्मी को झेलने के लिए अपनी बॉडी को तैयार कर सकते हैं। कुछ टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आपकी बॉडी पूरी तरह हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहती है। इस प्रकार गर्मी झेलना आसान होता है और शरीर पर बढ़ती गर्मी के लक्षण भी कम दिखाई देते हैं। गर्मी में प्रोडक्टिव रहना है, तो ये जरूरी टिप्स याद रखें!
गर्मी में एनर्जेटिक और प्रोडक्टिव रहने के प्रभावी टिप्स:
1. सबसे जरूरी है हाइड्रेशन
गर्मी में सबसे पहले हाइड्रेशन मेंटेन रखने की सलाह दी जाती है। क्या आप जानते हैं पसीने के साथ बॉडी से सोडियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी निकल आते हैं। इस स्थिति में अगर तुरंत बॉडी हाइड्रेटेड नहीं होती तो सिर दर्द, मसल्स में खिंचाव, चक्कर आना, उल्टी होना और कमजोरी महसूस होने जैसी परेशानी हो सकती है।
हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है, मगर केवल पानी पीने से खोया हुआ सोडियम और पोटेशियम वापस नहीं आएगा। ऐसे में नारियल पानी, बटरमिल्क, सौंफ का पानी या Centrum Recharge एनर्जी फॉर्मूला ड्रिंक जैसे रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स ट्राई करें। ये बॉडी को हाइड्रेटेड रखते हैं और कोई हुई एनर्जी वापस लाने में मदद करते हैं।
Centrum Recharge एनर्जी ड्रिंक मिक्स की विशेषता: ये एक रिफ्रेशिंग फार्मूला है, जिसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, जिंक, और विटामिन B12 जैसे अनेक विटामिन और मिनरल्स हैं। इसके विटामिन्स बॉडी को देते हैं एनर्जी और इलेक्ट्रोलाइट, साथ ही बॉडी को वापस से रिहाइड्रेट करने में मदद करते है। इस तरह बॉडी में विटामिन और मिनरल्स का बैलेंस मेंटेन रहता है और 45 डिग्री होने वाली थकान को झेलने में भी मदद मिलती है। इतनी गर्मी में भी आप एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रह सकते हैं।
अगर बॉडी अचानक से डिहाइड्रेट हो जाती है, तो शरीर को सिर्फ पानी नहीं बल्कि पानी के साथ विटामिन और मिनरल्स की भी जरूरत होती है। एक गिलास ठंडे पानी में सेंट्रम रिचार्ज (Centrum Recharge) का एक पैकेट मिलाएं और इसे पीएं, इसके विटामिन मिनरल से मिलेगी एनर्जी और हाइड्रेशन जो बॉडी को वापस से एक्टिव होने में मदद करेगी।
2. ठंडा और सुपाच्य भोजन करें
45 डिग्री हिट में आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं ये बहुत मायने रखता है। सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का लंच, सेहत और आपका मूड दोनों इनपर निर्भर करता है। अधिक ऑयली, फ्राइड या गर्म तासीर वाला खाना खाने से बॉडी में हीट बढ़ सकता है, जिसकी वजह से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, अपच और उल्टी की समस्या हो सकती है।
ऐसी समस्याएं आपके साथ न हों इसके लिए ठंडा और सुपाच्य भोजन करें! जैसे सीजनल फल और सब्जियों का सेवन शरीर को गर्मी झेलने के लिए तैयार करते हैं और स्वस्थ रहने में मदद करते हैं। प्रकृति ने खरबूज, तरबूज, खीरा, लौकी जैसे सीजनल फल और सब्जियां सेहत को ध्यान में रखते हुए बनाई हैं, इनका आनंद लेना न भूलें!
3. वर्कआउट करना न छोड़ें
बहुत से लोग बढ़ते तापमान के साथ वर्कआउट रूटीन इग्नोर करते हैं या तो एक्सरसाइज का समय आधा कर देते हैं! मगर आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है, समर सीजन खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए वर्कआउट भी जरूरी है। खासकर अगर आप आउटडोर एक्सरसाइज, रनिंग या जॉगिंग करते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे कोई भी आउटडोर फिजिकल एक्टिविटी सुबह 9Am से पहले खत्म करें या शाम को 6Pm के बाद करें।
एक्सरसाइज के दौरान हल्के आरामदायक लूज फिटिंग के कपड़े पहनें। ताकि बॉडी में हीट स्टोर न हो और हवा का बहाव बना रहे, इस तरह बॉडी में ठंडक का एहसास बना रहता है।
4. डाइट में मैग्नीशियम का रखें खास ध्यान
समर डाइट में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होना जरूरी है क्योंकि ये मसल्स को आराम देता है और एनर्जी प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है। किचन में खाना बनाने या कहीं आउटडोर एक्टिविटी से वापस लौटने के बाद अगर आपको भी मसल्स में खिंचाव महसूस होता है, तो बॉडी में मैग्नीशियम बैलेंस का ध्यान रखें। कई बार गतिविधियों के दौरान अधिक पसीना आता है, जिसकी वजह से शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। ऐसे में मसल्स में खिंचाव, दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण नज़र आते हैं।
मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए शाम को स्नैक्स में पंपकिन सीड्स ले सकते हैं, साथ में सीजनल फल और सब्जियों की मात्रा को बैलेंस रखें और पानी में centrum recharge energy formula ऐड करके पियें! इन डाइट टिप्स की मदद से गर्मी से डील करना आसान हो जाएगा।
5. स्टाइल करें कॉटन के ढीले-ढाले कपड़े
45 डिग्री के तपती हिट में भी अगर आप सिंथेटिक और मिक्स्ड फैब्रिक के आउटफिट पहन रहे हैं, तो इससे बड़ी बेवकूफी और क्या हो सकती है! गर्मी पहले से बहुत ज्यादा है और ऐसी फैब्रिक गर्मी को अपनी ओर आकर्षित करती और शरीर में हवा का बहाव ब्लॉक कर देती है। जिसकी वजह से त्वचा में जलन महसूस होता है और अधिक पसीना आता है। सिंथेटिक कपड़े पसीना नहीं सोखते और स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं, फिर घमौरियां और अन्य इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसी समस्याएं आपके साथ न हो इसलिए हल्के हवादार ढीले-ढाले कॉटन के आउटफिट कैरी करें! कॉटन शर्ट, कुर्ती, टॉप या फिर ओवरसाइज्ड कॉटन टी-शर्ट आपके पास कॉटन आउटफिट्स के हजारों ऑप्शंस हैं। कॉटन आउटफिट पसीना सोखती है और शरीर में हवा का बहाव बनाए रखती है। जिससे ठंडक का एहसास होता है। इस तरह गर्मी में भी एक्टिव और एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर
ये आर्टिकल Centrum के साथ साझेदारी में बनाया गया है। इस लेख में लिस्ट किए गए प्रोडक्ट स्पॉन्सर्ड हैं। लाइव हिंदुस्तान में, हम आपको सेहत से जुड़े सभी प्रोडक्ट के बारे में अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। Hindustan Times की एक एफिलिएट पार्टनरशिप है, इसलिए जब आप कोई खरीदारी करते हैं, तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट से संबंधित किसी भी दावे के लिए, लागू कानूनों के तहत, जिसमें Consumer Protection Act, 2019 शामिल है (अन्य और भी), जिम्मेदार नहीं होंगे। किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






