Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/18_june_bhojpuri_folk_singer_3_1781793525281_1781793534780_dedd27f5-388a-45f5-abed-7a206fa48d2a.jpgशारदा सिन्हा
शारदा सिन्हा को ‘बिहार की कोकिला’ कहा जाता है। अब शारदा सिन्हा हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनके मशहूर भक्ति गीत जैसे ‘हो दीनानाथ’, ‘उगी हे सुरुज देव’ और ‘केलवा के पात पर’ घरों में बजाए जाते हैं। शायद आपको ये बात नहीं पता होगी, लेकिन शारदा सिन्हा हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने गा चुकी हैं। उन्होंने 1989 की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का उनका मशहूर गाना ‘काहे तोसे सजना’ को अपनी आवाज दी थी। शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया था। उन्हें पद्म भूषण (2018), पद्म श्री (1991) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2000) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



