Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/27/1200x900/pawan_singh_bollywood_1782544243418_1782544250145_58ed352f-c420-47a2-a434-4d19e069ccb1.pngPawan Singh Bollywood Debut: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। अब पवन सिंह बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। पवन सिंह फिल्म में टीवी की सीता शिव्या पठानिया के साथ नजर आएंगे।
भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आनेवाले सुपरस्टार पवन सिंह अब अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्हें एक बॉलीवुड फिल्म मिली है। फिल्म में पवन सिंह की जोड़ी टीवी की सीता शिव्या पठानिया के साथ जमेगी। पवन सिंह जिस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं उसका नाम है सिर्फ आपके।
क्या है पवन सिंह की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म का नाम?
पवन सिंह रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आए थे। अब वो बॉलीवुड फिल्म सिर्फ आपके में नजर आएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। अब फिल्ममेकर्स फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।
फिल्म की रिलीज डेट पर नहीं हुआ कोई ऐलान
फिल्म की रिलीज डेट और प्लॉट से अभी पर्दा नहीं उठा है। फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है क्योंकि उनके फेवरेट पवन सिंह पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में एक्टिंग करते नजर आएंगे।
टीवी शो में सीता का किरदार निभा चुकी हैं शिव्या पठानिया
शिव्या पठानिया की बात करें तो वो हिंदी टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। शिव्या पठानिया कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने टीवी पर माता सीता का किरदार भी निभाया है। शिव्या ‘हमसफर्स’ (आरजू नौशीन खान), ‘एक रिश्ता साझेदारी का’ (सांची आर्यन सेठिया), ‘दिल ढूंढता है’ (रावी), ‘राधाकृष्ण’ (राधा), ‘बाल शिव – महादेव की अंधेरी गाथा’ (देवी पार्वती), ‘राम सिया के लव कुश’ (सीता) और ‘लक्ष्मी नारायण – सुख समर्थ संतुलन’ (भार्गवी) जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा शिव्या ‘रब से मांगूं क्या’ नाम की म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
रियलिटी शो होस्ट कर रही हैं शिव्या पठानिया
टीवी शोज में एक्टिंग के साथ-साथ शिव्या इस वक्त अमेजन एमएक्स प्लेयर का एक रियलिटी शो स्पेक्टरा: एक रिश्ता साझेदारी का होस्ट कर रही हैं। शो को होस्ट करने कतो लेकर कुछ दिन पहले शिव्या ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा था- मैं खुशकिस्मत हूं कि एक ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हूं जो दर्शकों के साथ जुड़े हैं, लेकिन स्पेक्ट्रा अलग लगता है। मैं कॉम्पटीशन को गाइड नहीं कर रही हूं; मैं लोगों की जर्नी देख रही हूं। इसमें बोलने से ज्यादा सुनना है। ये शो अटेंशन खींचने की कोशिश नहीं करता है। ये आपको थोड़ा ठहरने का, महसूस करने का और लोगों से जुड़ने का मौका देता है। कोई ड्रामा नहीं, कोई लड़ाई नहीं, बस कुछ ऐसा जो सही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




