Home LIFESTYLE NEWS HINDI ‘मर्द को दर्द नहीं होता…’, क्या आप जानते हैं मर्दों के बारे...

‘मर्द को दर्द नहीं होता…’, क्या आप जानते हैं मर्दों के बारे में ये मजेदार Myth और उनकी सच्चाई?

4
0

Source :- INDIATV NEWS

भारत समेत पूरी दुनिया में पुरुषों को लेकर समाज में कई तरह की धारणाएं और मिथक हैं। लड़कों को कुछ खास तरह से व्यवहार करना सिखाया जाता है, जैसे उन्हें रोना नहीं चाहिए, हमेशा मजबूत रहना चाहिए और परिवार की जिम्मेदारी उठाना उनकी जिम्मेदारी है। लड़कों को मेकअप और फैशन नहीं करनी चाहिए। लेकिन क्या वाकई मर्द ऐसे ही होते हैं। क्या मर्दों के बारे में कही जाने वाली ये बातें सच हैं या सिर्फ सामाजिक सोच का हिस्सा हैं। आइये जानते हैं।

मर्द को दर्द नहीं होता

मर्दों के बारे में सबसे ज्यादा प्रचलित डायलॉग है ‘मर्द को दर्द नहीं होता’। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ का ये डायलॉग अक्सर बोला जाता है। जबकि सच्चाई ये है कि मर्दों को भी उतना ही दर्द होता है जितना एक महिला को होता है। सच्चाई ये है कि मर्द भी उतने ही संवेदनशील होते हैं जितनी महिलाएं। सिर्फ मर्दों पर भावनाओं को दबाने का प्रेशर डाला जाता है। जिसकी वजह से कई बार उनके अंदर मानसिक तनाव, डिप्रेशन और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। रोना कमजोरी की नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से स्वस्थ होने की निशानी है।

मर्दे कभी रोते नहीं है

पुरुषों के बारे में एक मिथक है कि वो रोते नहीं है। जबकि इमोशन फिल्में देखते हुए, प्यार में धोखा खाने पर या इमोशनी ब्रेक डाउन होने पर मर्द भी रोते हैं। उनके आंसू भी निकलते हैं। रोना कमजोर होने की निशानी नहीं, बल्कि एक सामान्य प्रतिक्रिया है। पुरुषों को सालों से अपनी भावनाएं जाहिर नहीं करने के बारे में सिखाया जाता रहा है। जबकि सच ये है कि पुरुषों को भी दुख, डर, तनाव और भावनात्मक तकलीफ होती है।

मर्द अपने पहले प्यार नहीं भूलते पाते

मर्दों के बारे में कहा जाता है कि वो कभी अपने पहले प्यार को नहीं भूल पाते, लेकिन ऐसा नहीं है। जब दिल टूटता है तो सभी को बुरा लगता है। लेकिन किसी दूसरे प्यार के आते ही लोग पहले प्यार को भूल जाते हैं। मर्द भी इस मामले में महिलाओं के जैसे ही होते हैं। 

मर्द गॉसिप नहीं करते

मर्दों के बारे में कहा जाता है कि उन्हें गॉसिप करना किसी दूसरे के बारे में बातें करना पसंद नहीं होता है। अक्सर महिलाओं को गॉसिप क्वीन कहा जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है कुछ मर्द गॉसिपिंग के मामले में महिलाओं से भी दस कदम आगे होते हैं। पुरुषों को भी ऑफिस की गॉसिप करना अच्छा लगता है। उनके भी अपने दोस्त और फ्रेंड सर्कल होते हैं जहां वो खुलकर बातें करते हैं। 

मर्द फैशन नहीं करते

मर्दों को लेकर एक बार और कही जाती है कि उन्हें फैशन करना पसंद नहीं होता है। जबकि सच्चाई ये है कि मर्दों के पास सिर्फ महिलाओं से कम विकल्प होते हैं। नहीं तो फैशन के मामले में मर्द भी पीछे नहीं हैं। हां वो सिर्फ मेकअप कम करते हैं। लेकिन अच्छे जूतों, घड़ी, अच्छे कपड़े, हेयर स्टाइल और परफ्यूम का मर्दों को काफी शौक होता है। फैशन के मामले में भी ये लोग किसी से पीछे नहीं रहते।

मर्द कलर ब्लाइंड होते है

एक और मजेदार बात यह है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में कलर ब्लाइंड ज्यादा होती है। ये बात सच भी है क्योंकि इसके पीछे का कारण है कि कलर विज़न के लिए जिम्मेदार जीन X क्रोमोसोम पर होते हैं, जिनमें से पुरुषों में सिर्फ एक (XY) होता है। इसलिए लड़कों को पिंक का मतलब एक ही पिंक नजर आता है। जबकि लड़कियों को पिंक में भी 10-20 शेड्स दिखाई देते हैं।

मर्द कुकिंग नहीं कर पाते 

दादी नानी के जमाने में पुरुषों को बाहर के काम दिए जाते थे और महिलाएं घर का काम जैसे खाना बनाना और साफ-सफाई करती थीं। लेकिन ऐसा नहीं है कि मर्द खाना नहीं बना सकते हैं। कुछ पुरुष महिलाओं के कई गुना ज्यादा अच्छा खाना बनाते हैं। बात सिर्फ इतनी है कि उन्हें ये ज्यादा करने का मौका ही नहीं दिया जाता है। ये रोजमर्रा की जरूरी स्किल्स हैं, जिन्हें हर व्यक्ति को सीखना चाहिए।

SOURCE : INDIATV NEWS