Home National news hindi मशहूर अमेरिकी सिंगर डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन

मशहूर अमेरिकी सिंगर डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन

2
0

Source :- BBC INDIA

डॉली पार्टन

इमेज स्रोत, Penske Media via Getty Images

दुनिया की मशहूर कंट्री म्यूजिक सिंगर डॉली पार्टन का 80 साल की उम्र में निधन हो गया.

उनकी टीम ने बीबीसी के अमेरिकी साझेदार सीबीएस को दिए एक बयान में कहा,”कैंसर से बहादुरी से लड़ने के बाद डॉली ने आज अपने प्रियजनों की मौजूदगी में वेंडरबिल्ट-इंग्राम कैंसर सेंटर में इस दुनिया को अलविदा कह दिया.”

डॉली पार्टन के छह दशक लंबे करियर में दुनिया भर में उनके 10 करोड़ से ज़्यादा रिकॉर्ड बिके. उन्होंने तीन हज़ार से ज़्यादा गाने लिखे और गाए.

वह केवल एक महान गायिका और गीतकार ही नहीं थीं, बल्कि फिल्मों में भी नज़र आईं और अपनी खास शैली के लिए जानी जाती थीं. उन्होंने ग्लास्टनबरी जैसे बड़े संगीत समारोहों में भी लोगों का दिल जीता.

डॉली का जन्म टेनेसी के स्मोकी माउंटेन्स में एक गरीब परिवार में हुआ था.

उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और साक्षरता के लिए लंबे समय तक काम किया. उनके निधन पर पॉल मैक्कार्टिनी, ओपरा विनफ्रे और एल्टन जॉन सहित कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया और उन्हें अनोखी और बेहद खास कलाकार बताया.

क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप

डॉली पार्टन

इमेज स्रोत, Redferns

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मशहूर गायिका डॉली पार्टन के सम्मान में पूरे अमेरिका में राष्ट्रीय झंडे एक सप्ताह तक आधे झुके रहेंगे. यह आदेश मंगलवार शाम से लागू होगा.

उन्होंने कहा कि यह लाखों लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है. ट्रंप ने डॉली को एक ऐसी कलाकार बताया, जैसी कोई दूसरी कभी नहीं हुई और न ही भविष्य में होगी.

SOURCE : BBC NEWS