Home rss world hindi महंगी पड़ी ‘काले सोने’ की चोरी, क्रूड ऑयल निकालने के चक्कर में...

महंगी पड़ी ‘काले सोने’ की चोरी, क्रूड ऑयल निकालने के चक्कर में 37 की मौत

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में क्रूड ऑयल चोरी करने के प्रयास में 37 लोगों की मौत हो गई है। चोर पाइपलाइन को टैप करके उसमें से तेल को निकालने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान जहरीली गैस के लीक होने से उनकी मौत हो गई।

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच ‘काले सोने’ की कीमतों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। ‘काला सोना’ यानी की क्रूड ऑयल। अब इसी क्रूड ऑयल की चोरी करते हुए दक्षिणी नाइजीरिया में 37 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लोग तेल पाइपलाइन से तेल निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसकी दौरान एक गैस के लीक होने की वजह से इनकी मौत हो गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर स्थानीय अधिकारियों को मौत का आँकड़ा नहीं दिया है। लेकिन क्षेत्र में काम करने वाले मानवाधिकार संगठनों की मानें तो 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक ‘यूथ्स एंड एनवायरमेंटल एडवोकेसी सेंटर नाइजीरिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक नाइजीरिया के ओक्रिफा में गुरुवार देर रात को यह घटना हुई है। संगठन ने बताया कि भले ही अभी तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन क्षेत्र में मौजूद उसके कार्यकर्ताओं ने बताया कि तथाकथित ‘इंडोरामा फ्यूल’ के संपर्क में आने की वजह से कम से कम 37 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा आने वाले समय में बढ़ भी सकता है। क्योंकि अभी भी कई लोग लापता हैं।

क्रूड ऑयल चोरी को कैसे दे रहे थे अंजाम?

संगठन के मुताबिक, नाइजीरिया के इंडोरामा एलेमे पेट्रोकेमिकल से क्रूड ऑयल को हार्कोर्ट रिफाइनरी होते हुए एक्सपोर्ट के लिए जहाजों पर एक पाइपलाइन के जरिए ले जाया जाता है। इसी पाइपलाइन को स्थानीय युवाओं के एक समूह ने टैप करके (उसमें जगह बनाकर) क्रूड ऑयल को जहाजों पर लोड होने की बजाय अपनी नावों की तरफ मोड़ लिया। हालांकि, जब तक तेल लोड हो पाता। उससे पहले ही गैस लीक हो गई और उनमें से 37 की मौत हो गई है। बाकी कई लोग अभी भी लापता हैं।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। आखिर इतने संवेदनशील इलाके में किस तरीके से सेंधमारी की गई। फिलहाल मौत का आंकड़ा उनकी तरफ से स्पष्ट नहीं किया गया है।

नाइजर के क्रूड ऑयल समृद्ध क्षेत्र में चोरी की घटनाएं

पश्चिम एशिया यु्द्ध के बाद क्रूड ऑयल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में कई जगहों पर चोरी का खतरा बढ़ गया है। दक्षिणी नाइजरिया के नाइजर डेल्टा क्षेत्र में कच्चे तेल के बड़े भंडार मौजूद हैं। ऐसे में आसपास के लोग चोरी की कोशिश करते रहते हैं। पाइपलाइन में अवैध सेंधमारी की वजह से इस क्षेत्र में पहले भी कई बार मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा चोरों द्वारा क्रूड ऑयल पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने के बाद ऐसा ही छोड़ दिया जाता है। इसकी वजह से आसपास में बड़ी मात्रा में पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है।

गौरतलब है कि मानवाधिकार संगठन लगातार इस क्षेत्र के समृद्ध भौगोलिक विरासत और गरीब जनसंख्या का सवाल उठाते रहते हैं। उनका कहना है कि स्थानीय स्त्रोतों को दोहन हो रहा है, लेकिन जनता अभी भी गरीब है। ऐसे में इन समुदायों के लिए आजीविका के वैकल्पिक अवसर पैदा करने की कोशिश की जानी चाहिए। इसमें छोटे स्तर पर क्रूड ऑयल रिफाइनिंग को मान्यता देना भी शामिल है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN