Home LIFESTYLE NEWS HINDI मां की ज्योति से रोशन…नवरात्रि के चौथे दिन सबको भेजें शायरी वाले...

मां की ज्योति से रोशन…नवरात्रि के चौथे दिन सबको भेजें शायरी वाले ये शुभकामना संदेश

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस खास दिन पर आप अपनों को इस दिन की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखिए नवरात्रि के चौथे दिन की शायरी वाली शुभकामनाएं।

नवरात्रि का पावन त्योहार चल रहा है और इस दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। 14 अक्टूबर को चौथी शक्ति यानी मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। कहते हैं कि दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कूष्मांडा का स्वरूप बहुत ही तेजस्वी है। हर तरह के रोग, दुख और दोष दूर करने के लिए मां कूष्मांडा की पूजा को अच्छा मानते हैं। यहां हम नवरात्रि के चौथे दिन से जुड़े खूबसूरत संदेश शेयर कर रहे हैं। अपनों को शुभकामनाएं भेजने के लिए ये बेस्ट हैं।

1) मां के चरणों में सच्चा सुख मिलता है,

उनके नाम से मन का हर डर मिटता है।

मां कुष्मांडा रखें सबका ख्याल,

खुशियों से भर दें सबका आने वाला हर साल।

2) श्रद्धा के फूल मां को चढ़ाते रहें,

प्रेम से उनका नाम गाते रहें।

मां कुष्मांडा की कृपा मिले बारंबार,

जीवन में खुशियां आएं हजारों बार।

3) मां की भक्ति में ऐसी शक्ति मिले,

हर मुश्किल में आगे बढ़ने की युक्ति मिले।

मां कुष्मांडा रखें सदा अपना हाथ,

खुशियों से भरा रहे आपका हर दिन और हर रात।

4) मां कुष्मांडा का दरबार निराला है,

उनकी कृपा से जग में उजियाला है।

आपके जीवन में खुशियों की बहार हो,

हर दिन आपके लिए त्योहार हो।

5) मां कुष्मांडा से यही अरदास है,

मेरे परिवार पर बना रहे उनका आशीर्वाद है।

घर में प्रेम हो, खुशियों का वास हो,

हर सदस्य के जीवन में सफलता का प्रकाश हो।

6) दोस्ती में बनी रहे मिठास,

हर दिन पूरी हो तुम्हारी हर आस।

मां कुष्मांडा की कृपा बरसती रहे,

तुम्हारी जिंदगी खुशियों से संवरती रहे।

7) मां कुष्मांडा का आशीर्वाद मिले अपार,

खुशियों से महक उठे जीवन का संसार।

मिट जाएं सारे दुख और संताप,

मां पूरी करें आपकी हर मनोकामना और आस।

8) मां के चरणों में शीश झुकाएं,

प्रेम और श्रद्धा के दीप जलाएं।

मां कुष्मांडा का आशीष मिले हर बार,

सुख-शांति से भरा रहे आपका परिवार।

9) मां कुष्मांडा, सब पर कृपा बरसाना,

हर सूने जीवन में खुशियां लाना।

जो भी आए तेरे दरबार,

भर देना उसका जीवन सुखों से अपार।

10) चौथा नवरात्रि, मां का पावन धाम,

हर जुबां पर हो मां कुष्मांडा का नाम।

खुशियां मिलें, पूरी हों मन की मुराद,

मां की कृपा से आबाद रहे आपका संसार।

11) मां के दरबार में यही पैगाम भेजते हैं,

अपनों की खुशियों के नाम अरदास करते हैं।

कभी न आए उनकी आंखों में आंसू,

मां कुष्मांडा से बस यही फरियाद करते हैं।

12) मां कुष्मांडा आपके जीवन में उजाला कर दें,

हर अधूरी ख्वाहिश को पूरा कर दें।

खुशियों से महक उठे आपका संसार,

मां बनाए रखें आप पर अपना प्यार।

13) मां की ज्योति से रोशन हो हर द्वार,

मां की कृपा से मिले खुशियां अपार।

जीवन में न हो कभी दुखों का बसेरा,

मां कुष्मांडा का आशीष रहे सदा तेरा।

14) आपके चेहरे पर मुस्कान सजी रहे,

हर ख्वाहिश आपकी पूरी होती रहे।

मां कुष्मांडा का हाथ रहे सिर पj,

खुशियों की बहार रहे आपके घर-आंगन पर।

15) घर में सुख हो, घर में शांति हो,

अपनों के बीच सदा प्रेम की क्रांति हो।

मां कुष्मांडा का आशीर्वाद बना रहे,

हर दिन खुशियों की नई शुरुआत हो।

16) मां मिटा दें जीवन के सारे अंधियारे,

खुशियों से भर दें पल ये सारे।

मां कुष्मांडा की कृपा का हो ऐसा असर,

हर दिन खूबसूरत हो, हर शाम हो बेहतर।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN