Home National news hindi मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी, चंडीघाट पर...

मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक हुए मुख्यमंत्री योगी, चंडीघाट पर हुआ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार

4
0

Source :- NEWSTRACK LIVE

शनिवार सुबह पंचूर गांव से अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हुई। इस दौरान परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने भी नम आंखों से सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी।​ योगी आदित्यनाथ ने X पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥” इसका अर्थ है, “माँ की छाँव जैसी कोई छाँव नहीं, माँ की शरण जैसी कोई शरण नहीं। माँ की सुरक्षा जैसी कोई सुरक्षा नहीं, माँ के प्यार जैसा कोई प्यार नहीं।”

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार चंडीघाट पर किया गया।

Highlights

  • सावित्री देवी के अंतिम संस्कार में पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
  • अंतिम संस्कार एवं अन्य सभी रस्में पूरी करने के बाद योगी आदित्यनाथ करीब 2.15 बजे लखनऊ लौटेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योगी आदित्यनाथ से बात कर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद शनिवार को उत्तराखंड स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में शोक का माहौल रहा। शनिवार सुबह जब मां की अंतिम यात्रा घर से निकली, तो योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। अंतिम दर्शन के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने अपने आंसू पोंछते हुए मां को अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री ने घर पर मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया।

शनिवार सुबह पंचूर गांव से अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडीघाट के लिए रवाना हुई। इस दौरान परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने भी नम आंखों से सावित्री देवी को अंतिम विदाई दी।​ योगी आदित्यनाथ ने X पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥” इसका अर्थ है, “माँ की छाँव जैसी कोई छाँव नहीं, माँ की शरण जैसी कोई शरण नहीं। माँ की सुरक्षा जैसी कोई सुरक्षा नहीं, माँ के प्यार जैसा कोई प्यार नहीं।”

चंडीघाट पर हुआ अंतिम संस्कार, कई बड़े नेता रहे मौजूद

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार स्थित चंडीघाट पर हुआ। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। इनके अलावा स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी वहां मौजूद थे। 

अंतिम संस्कार के बाद लखनऊ लौटेंगे योगी 

मां को खोने के इस गहरे दुख के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने की भी तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार और अन्य रस्में पूरी करने के बाद वह दोपहर करीब 2.15 बजे उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। लखनऊ में शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पांचवां कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित होना है, जिसमें मुख्यमंत्री के शामिल होने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि सावित्री देवी 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शुक्रवार, 20 नवंबर को उनका निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी योगी आदित्यनाथ से बात कर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इनके अलावा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती ने भी सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक जताया है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कल X पर एक पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

उन्होंने कहा कि मां का जाना ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है और जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। डॉ. यादव ने इस कठिन समय में मुख्यमंत्री और उनके समस्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

<![CDATA[<![CDATA[]]]]>]]>

रिलेटेड टॉपिक्स

<![CDATA[<![CDATA[]]]]>]]>

SOURCE : NEWSTRACK