Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/31/1200x900/Screenshot_2026-05-31_155428_1780223086138_1780223090128_a04215c8-b9d3-4e05-aa59-4b1e59d56a12.pngमाधुरी दीक्षित ने हाल में अपनी फिल्म देवदास की लीड हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने ऐश्वर्या को ग्लोबल स्टार बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि ऐश्वर्या को किसी स्केल के नंबर्स से नहीं आंका जाना चाहिए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कुछ वक्त से ट्रोल हो रही हैं। हाल में कान में नजर आई ऐश्वर्या के लुक्स और वजन को लेकर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने तंज कसा था। अब ऐसे में देवदास में उनकी को-स्टार माधुरी दीक्षित ने ऐश्वर्या का सपोर्ट करते हुए उन्हें ग्लोबल स्टार बताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि कोई भी वो कई सालों से देश को रिप्रेजेंट कर रही हैं, उन्हें कोई स्केल के नंबर तक सीमित नहीं रखा जा सकता।
माधुरी ने ऐश्वर्या को बताया ग्लोबल स्टार
हाल में ऐश्वर्या राय पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हुई हैं। हाल में भी उन्हें कान रेड कार्पेट पर देखा गया था। लेकिन उनके लुक, आउटफिट पर तंज कसा गया। बॉडी शेमिंग की गई। उनपर अधिक बोटॉक्स इस्तेमाल जैसे कमेंट किए गए। लेकिन अब माधुरी दीक्षित ने उनका सपोर्ट किया है। माधुरी पीटीआई से बातचीत में कहा कि ऐश्वर्या ने एक विरासत बनाई है। वो ग्लोबल स्टेज पर देश को रिप्रेजेंट कर रही हैं। ऐसे में उन्हें ट्रोल किया जाना गलत है और ये आज की पीढ़ी को गलत मैसेज देता है।
ऐश्वर्या के सपोर्ट में आई माधुरी
माधुरी ने आगे कहा कि ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में 20 सालों से जा रही हैं। उन्होंने पूरे देश को प्राउड फील करवाया है। वो एक ग्लोबल स्टार है। उन्होंने मिस वर्ल्ड होने के नाते देश के लिए बहुत कुछ किया है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आप उन्हें स्केल के नंबर से नहीं आंक सकते। आप उन्हें स्केल के नंबर तक ही सीमित नहीं सकते। वो खूबसूरत हैं, वो दिखती भी सुंदर हैं लेकिन उससे भी ज्यादा वो अंदर से बहुत प्यारी और खूबसूरत इंसान हैं।
एक्ट्रेस ने कहा , मुझे लगता है कि लोगों को यह समझना होगा कि जब आप इस तरह के कमेंट करते हैं, तो आप आज के यूथ को क्या मैसेज दे रहे हैं? कि आपकी कीमत आपके रूप-रंग पर निर्भर करती है, न कि आपकी उपलब्धियों पर। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से गलत मैसेज है।
माधुरी और ऐश्वर्या राय की फिल्म
बता दें, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में आई फिल्म देवदास में साथ काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख लीड हीरो थे और संजय लीला इस फिल्म के डायरेक्टर थे। इसी फिल्म के दौरान ऐश्वर्या सबसे पहले कान पहुंची थीं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी।
माधुरी दीक्षित के प्रोजेक्ट
माधुरी दीक्षित के काम की बात करें तो एक्ट्रेस अब OTT पर कमाल कर रही हैं। साल 2022 में उन्हें फेम गेम में देखा गया था। पिछले साल मिसेज देशपांडे नाम की एक वेब सीरीज आई थी। इस सीरीज को ऑडियंस ने पसंद किया था। अब आने वाले दिनों में एक्ट्रेस मां बहन नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






