Home rss business hindi मार्केट में कोहराम फिर भी दहाड़ रहा यह शेयर, 1 लाख रुपये...

मार्केट में कोहराम फिर भी दहाड़ रहा यह शेयर, 1 लाख रुपये के बना दिए 76 लाख रुपये से ज्यादा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों ने 5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है
  • कंपनी के शेयरों ने 5 साल में 1 लाख रुपये के इनवेस्टमेंट को 76 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट की आंधी चली। मार्केट में कोहराम के बीच कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 3.69 पर्सेंट के उछाल के साथ 356.70 रुपये पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 357.45 रुपये पर जा पहुंचे और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों ने 5 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने इस अवधि में 1 लाख रुपये के निवेश को 76 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है।

1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 76 लाख रुपये से ज्यादा
पुरुषों और महिलाओं के लिए कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर 8 अक्टूबर 2021 को 4.68 रुपये पर थे। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 8 अक्टूबर 2026 को 356.70 रुपये पर बंद हुए। क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 5 साल की अवधि में 7522 पर्सेंट उछल गए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 8 अक्टूबर 2021 को क्यूपिड लिमिटेड के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो एक लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की मौजूदा वैल्यू 76.21 लाख रुपये होती। हमने अपने इस कैलकुलेशन में कंपनी की तरफ से दिए गए डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट को शामिल नहीं किया है।

3 बार बोनस शेयर दे चुकी है मल्टीबैगर कंपनी
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने अक्टूबर 2018 में अपने निवेशकों को 1:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंनपी ने हर 5 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। क्यूपिड लिमिटेड ने अप्रैल 2024 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंडोम बनाने वाली इस कंपनी ने मार्च 2026 में 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर बांटे। क्यूपिड लिमिटेड अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2024 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा।

एक साल में 728% से अधिक चढ़ गए कंपनी के शेयर
क्यूपिड लिमिटेड (Cupid Limited) के शेयर पिछले एक साल में 728 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 43.04 रुपये से बढ़कर 356.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 239 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में क्यूपिड लिमिटेड के शेयर 288 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 29 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN