Home rss business hindi मार्केट में गिरावट फिर भी 18% कैसे उछल गया यह नया नवेला...

मार्केट में गिरावट फिर भी 18% कैसे उछल गया यह नया नवेला शेयर?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अभी बाजार में जुमा-जुमा एक महीना आए नहीं हुए कि आते ही संकेश ज्वेलर्स के शेयर धमाके करने शुरू कर दिए हैं। आज गिरे हुए मार्केट में भी यह स्टॉक उड़ान भर रहा है। इसके काउंटर पर जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। संकेश ज्वेलर्स के शेयर की कीमत शुक्रवार, 11 सितंबर को BSE पर सुबह के कारोबार में 18% तक उछलकर अपने रिकॉर्ड हाई ₹116 पर पहुंच गई, जबकि इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स 1% गिर गया।

लगातार तीन दिन से भर रहा उड़ान

यह स्टॉक बुधवार से ही हरे निशान में है और लगातार तीन सेशन में कुल 22% का फायदा दे चुका है। संकेश ज्वेलर्स के शेयर इस साल 25 अगस्त को NSE और BSE पर लिस्ट हुए थे। एक महीने से भी कम समय में यह स्टॉक ₹93 प्रति शेयर के इश्यू प्राइस से 25% ऊपर चढ़ चुका है।

संकेश ज्वेलर्स के शेयर क्यों उछल रहे हैं?

संकेश ज्वेलर्स के शेयरों में नई तेजी की वजह कंपनी का वित्तीय वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में शानदार वित्तीय नतीजे हैं। संकेश ज्वेलर्स ने 10 सितंबर को बताया कि पहली तिमाही में उसका प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) साल-दर-साल 100% बढ़कर ₹43 करोड़ हो गया, जबकि इस तिमाही में रेवेन्यू 55% बढ़कर ₹424 करोड़ रहा।

कंपनी का पहली तिमाही में EBITDA साल-दर-साल 92% बढ़कर ₹61 करोड़ हो गया, जबकि मार्जिन 14.4% रहा, जो पिछले साल इसी अवधि में 11.6% था।

स्टॉक को सेक्टर के पॉजिटिव ट्रेंड का भी फायदा

स्टॉक को सेक्टर के पॉजिटिव ट्रेंड का भी फायदा मिलता दिख रहा है। कंपनी के मुताबिक, भारत की GDP में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर का योगदान करीब 7% है और कुल मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट में इसका हिस्सा लगभग 15% है। अनिवार्य हॉलमार्किंग (BIS) क्वालिटी की गारंटी बढ़ाती है और ऑर्गनाइज्ड रिटेलर्स को प्रतिस्पर्धी बढ़त देती है। फिलहाल सिर्फ 30% सोने की ज्वेलरी हॉलमार्क की गई है।

कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा, “इस तिमाही में कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन मजबूत रहा। EBITDA मार्जिन बढ़कर 14.5% और PAT मार्जिन 10.2% हो गया, जो बेहतर होती ऑपरेटिंग लीवरेज और प्रॉफिटेबिलिटी को दर्शाता है।

कंपनी ने कहा, “हमारा मानना है कि ऑर्गनाइज्ड और अलग तरह के हैंडक्राफ्ट ज्वेलरी की ओर बदलाव एक बड़ा अवसर है। हमारे एसेट-लाइट मॉडल, अनुभवी कारीगर नेटवर्क और हाई-क्वालिटी, बेस्पोक ज्वेलरी पर फोकस के साथ संकेश ज्वेलर्स भारत के ज्वेलरी उद्योग में अगले दौर की ग्रोथ में हिस्सा लेने और उसका फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है।”

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN