Home rss world hindi ‘मार दो मुझे’, पकड़े जाने के बाद चिल्ला रहा था ओमानी पायलट;...

‘मार दो मुझे’, पकड़े जाने के बाद चिल्ला रहा था ओमानी पायलट; बेंजामिन नेतन्याहू ने जोड़ा जिहाद कनेक्शन

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि ओमानी को पायलट खुद भी मरना चाहता था और विमान में सवार सभी यात्रियों को भी मार देना चाहता था। उन्होंने उसे कट्टरपंथी विचारधारा का बताया है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, खुद भी मरना चाहता था और सबको मार देना चाहता था ओमानी पायलट

दुबई से इजरायल जाने वाली फ्लायदुबई की फ्लाइट में जो कुछ हुआ, उसके बाद पूरी दुनिया जानना चाहती है कि विमान क्रैश करवाने की कोशिश और साथी भारतीय पायलट पर हमला करने वाला ओमानी को-पायलट आखिर करना क्या चहता था। इसके इरादे को लेकर तरह-तरह के कयास ही लगाए जा रहे हैं। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह विमान को क्रैश करवा देना चाहता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट का गेट खोला और यात्रियों ने आरोपी पायलट को दबोच लिया तो वह चिल्ला रहा था, ‘मुझे मार दो, मुझे मार दो।’

इजरायली प्रधानमंत्री ने जताई हैरानी

इजरायल और ओमान के बीच औपचारिक राजनियक संबंध नहीं हैं। दोनों में 36 का आंकड़ा होने के बाद भी इजरायल जाने वाली फ्लाइट में कैसे किसी ओमानी पायलट को भेज दिया गया, इसको लेकर बेंजामिन नेतन्याहू भी परेशान हैं। उन्होंने इसे एयरलाइन की बड़ी चूक बताया है। वहीं इस पूरे हादसे पर नेतन्याहू ने कहा कि इस बात से तो इनकार नहीं किया जा सकता कि ओमानी पायलट कट्टरपंथी था और उसके मन में सुसाइडल विचार थे। हालांकि इसके पूछा कारण क्या है. यह सब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

आपको बता दें कि फ्लायदुबई की फ्लाइट में ओमानी ने विमान को क्रैश करवाने की कोशिश की तो साथी पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने विरोध किया। इसके बाद दोनो में हाथापाई हुई और ओमानी पायलट ने उन्हें बुरी तरह घयाल कर दिया। मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे यात्रियों ने उनकी मदद की और फिर विमान को सऊदी अरब के हवाई अड्डे पर उतारा गया।

जिहादी ऐंगल की संभावना

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, अगर इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा को जोड़कर देखें तो घटना के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना को लेकर वह किसी तरह की पक्की राय तब तक नहीं बनाना चाहते हैं जब तक कि जांच की रिपोर्ट सामने ना आ जाए। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसमें ईरानी साजिश की आशंका जताई है।

नेतन्याहू ने कहा, स्पष्ट है कि किसी नियम में कमी की वजह से ही ओमानी पायलट को इजरायल जाने वाली फ्लाइट को उड़ाने की अनुमति दे दी गई। इसको ठीक करने की जरूरत है। यूएई की सरकार पूरा सहयोग कर रही है। हम दोनों मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि फिर से ऐसा ना हो। उन्होंने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN