Home rss business hindi ‘मालिक’ के बाद एक और बड़ा दांव, 5 दिन में 29% चढ़...

‘मालिक’ के बाद एक और बड़ा दांव, 5 दिन में 29% चढ़ गया शेयर, अब भी IPO प्राइस से नीचे शेयर का दाम

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को 7% से ज्यादा चढ़कर 262.50 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 29% की तेजी देखने को मिली है
  • प्रमोटर उपासना टाकू के कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने कंपनी के 4.48 लाख शेयर खरीदे हैं

वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को अच्छी तेजी आई है। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 262.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 5 दिन में वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयरों में 29 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। प्रमोटर (मालिक) के कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद अब बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने वन मोबिक्विक सिस्टम्स पर दांव लगाया है। बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने 8 अक्टूबर को ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड में 0.57 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है।

बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने खरीदे 4.48 लाख शेयर
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड के 4.48 लाख शेयर खरीदे हैं, जो कि कंपनी के 0.57 पेड-अप इक्विटी के बराबर है। बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने कंपनी के ये शेयर 10.78 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। फंड ने 240.48 रुपये प्रति शेयर के दाम पर वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर खरीदे हैं। वन मोबिक्विक सिस्टम्स, डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म मोबिक्विक (Mobikwik) की पैरेंट कंपनी है।

प्रमोटर उपासना टाकू ने खरीदे 1.07 लाख शेयर
वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (One Mobikwik Systems) की प्रमोटर और एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर उपासना टाकू ने पिछले दिनों ओपन-मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए वन मोबिक्विक सिस्टम्स के 1.07 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं। टाकू ने यह शेयर करीब 2.12 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, उपासना टाकू ने 28 सितंबर को वन मोबिक्विक सिस्टम्स के 52000 इक्विटी शेयर 1.04 करोड़ रुपये में खरीदे। वहीं, टाकू ने 29 सितंबर को कंपनी के 55000 शेयर 1.09 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। दोनों ही ट्रांजैक्शंस नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर हुए हैं। इस ट्रांजैक्शन के बाद वन मोबिक्विक सिस्टम्स में उपासना टाकू की हिस्सेदारी बढ़कर 10.24 पर्सेंट पहुंच गई है।

अब भी IPO प्राइस से नीचे कारोबार कर रहे हैं कंपनी के शेयर
वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (One Mobikwik Systems) के शेयर अभी अपने आईपीओ प्राइस से नीचे ही कारोबार कर रहे हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 279 रुपये था। कंपनी के शेयर 9 अक्टूबर 2026 को BSE में 262.50 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। वन मोबिक्विक सिस्टम्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 11 दिसंबर 2024 को खुला था और यह 13 दिसंबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 572 करोड़ रुपये तक का था। वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 290.35 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 151.95 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN