Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मिर्जापुर’ से ज्यादा खतरनाक है ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, रेटिंग में भी...

‘मिर्जापुर’ से ज्यादा खतरनाक है ये क्राइम थ्रिलर सीरीज, रेटिंग में भी छोड़ा पीछे, आपने देख ली?

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/IMG_1971_1788923816591_a4b460ff-9c0f-4fa4-ba39-a07388e56e2b_1788923826431_c91e3181-420e-4bef-a978-696fe6d7de47_ea883943-259f-40f0-b9fd-e772cfc3da44_4e229f42-365e-4a35-a8ee-a0d83999c256.PNG

मिर्जापुर सीरीज पसंद आई थी? आइए आपको उससे भी ज्यादा खतरनाक सीरीज के बारे में बताते हैं। इस सीरीज को मिर्जापुर से ज्यादा रेटिंग मिली है।

क्राइम थ्रिलर की बात हो और ‘मिर्जापुर’ का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन ओटीटी पर एक ऐसी सीरीज भी है जो ‘मिर्जापुर’ से आगे है। खास बात ये है कि इस सीरीज में बहुत ज्यादा हिंसा या गाली-गलौज नहीं है। इसमें सस्पेंस और हाई-वोल्टेज थ्रिल का ऐसा तड़का है कि इसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से बेहद प्यार मिला है।

आईएमडीबी रेटिंग में छोड़ा पीछे

‘मिर्जापुर’ सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है और हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। आपने इस सीरीज का नाम पहचाना? नहीं! हिंट देते हैं। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी हैं। जी हां, इस सीरीज का नाम ‘द फैमिली मैन’ है। इस सीरीज को राज और डीके ने बनाया है। इसमें मनोज बाजपेयी ने ‘श्रीकांत तिवारी’ का किरदार निभाया है। श्रीकांत तिवारी बाहर से तो एक बेहद साधारण और मिडिल क्लास इंसान नजर आते हैं, जो हर महीने घर के लोन, बच्चों की पढ़ाई और पत्नी के साथ अनबन की समस्याओं से जूझते हैं। लेकिन इस साधारण चेहरे के पीछे T.A.S.C. (थ्रेट एनालिसिस एंड सर्विलांस सेल) का एक बेहद शातिर, निडर और इंटेलिजेंट सीनियर एनालिस्ट छिपा रहता है।

क्यों मिली मिर्जापुर से ज्यादा रेटिंग?

1. ज्यादातर जासूसी और एक्शन थ्रिलर में मुख्य किरदार को ‘हॉलीवुड स्टाइल’ के जेम्स बॉन्ड या एथन हंट की तरह सुपरह्यूमन दिखाया जाता है। इसके विपरीत, श्रीकांत तिवारी मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर करता है, अपने बॉस से डांट खाता है, पैसों की तंगी से जूझता है और देश बचाते वक्त भी उसे अपनी शादी टूटने की चिंता सताती है। यह आम इंसानी जुड़ाव ही इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत बना।

2. जासूसी और क्राइम थ्रिलर सीरीज अक्सर बहुत भारी और गंभीर हो जाती हैं। लेकिन ‘द फैमिली मैन’ में गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के बीच भी श्रीकांत और उसके साथी जेके तलपड़े (शारिब हाशमी) की जुगलबंदी और वन-लाइनर्स दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं।

3. इस सीरीज में विलेन्स को केवल ‘काला या सफेद’ नहीं दिखाया गया। पहले सीजन में मूसा (नीरज माधव) और दूसरे सीजन में राजी (सामंथा रुथ प्रभु) के किरदारों को इतनी गहराई और मानवीय पक्ष के साथ पेश किया गया कि दर्शक उनके प्रति भी एक अजीब सी जटिल सहानुभूति महसूस करते हैं।

4. सीरीज का निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी बेहद उम्दा है। पहले सीजन के अस्पताल वाले शूटआउट और दूसरे सीजन के पुलिस स्टेशन पर हमले वाले लंबे, बिना किसी कट के शूट किए गए एक्शन सीक्वेंस भारतीय ओटीटी के सबसे बेहतरीन सीन्स में गिने जाते हैं।

मिर्जापुर सीरीज बनी फिल्म

मिर्जापुर सीरीज को अब फिल्म के रूप में बनाया जा रहा है। इस वक्त ‘मिर्जापुर द मूवी’ थिएटर्स में लगी हुई है और इसने 125.60 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

द फैमिली मैन का अगला सीजन कब आएगा?

अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘द फैमिली मैन’ के तीन सीजन स्ट्रीम हो रहे हैं। इसके चौथे सीजन की भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो गई है। अभी इसकी शूटिंग शुरू नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि ‘द फैमिली मैन’ का चौथा सीजन अगले साल रिलीज हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN