Home Latest news ताज़ा खबर ‘मिस यू पापा’, धर्मेंद्र की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ईशा देओल, पिता...

‘मिस यू पापा’, धर्मेंद्र की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ईशा देओल, पिता की विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ाने का किया वादा

3
0

Source :- INDIATV NEWS

  1. Hindi News

  2. गैलरी

  3. मनोरंजन
  4. ‘मिस यू पापा’, धर्मेंद्र की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ईशा देओल, पिता की विरासत को गर्व के साथ आगे बढ़ाने का किया वादा

धर्मेंद्र की पहली पुण्यथिति पर उनकी बेटी ईशा देओल ने एक पोस्ट साझा करते हुए उन्हें खोने का दर्द बयां किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में अपने पिता और उनकी दी सीख को याद किया और उनके जाने के बाद जिंदगी में आए खालीपन के बारे में बताया है।

Published : Nov 24, 2026 05:44 pm IST,  Updated : Nov 24, 2026 05:44 pm IST

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक साल हो चुका है। 24 नवंबर, 2025 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार ने बेहद शांतिपूर्ण तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया। आज धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि है, इस मौके पर उनकी बेटी ईशा देओल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना दर्द बयां किया है।

1/7

Image Source : Instagram/@imeshadeol

पिता की पुण्यतिथि पर एक बार फिर पिता को याद करते हुए ईशा देओल भावुक हो गईं। ईशा ने एक लंबे-चौड़े पोस्ट में उन्हें खोने का दर्द बयां किया है। अपने पोस्ट में ईशा ने धर्मेंद्र को अपने पिता के साथ-साथ अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम और मार्गदर्शक बताया है।

2/7

ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में लिखा- 'मेरे प्यारे पापा, हमारा वादा, हमारा सबसे मजबूत बंधन.... हर जन्म, हर लोक में हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती, सब एक है। मैंने अभी के लिए आपको बहुत ही प्यार से संभालकर अपने दिल में बसा लिया है, दिल की गहराई में, ताकि आप पूरी जिंदगी मेरे साथ रहें।'

3/7

Image Source : Instagram/@imeshadeol

ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके कैप्शन में लिखा- ‘मेरे प्यारे पापा, हमारा वादा, हमारा सबसे मजबूत बंधन…. हर जन्म, हर लोक में हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती, सब एक है। मैंने अभी के लिए आपको बहुत ही प्यार से संभालकर अपने दिल में बसा लिया है, दिल की गहराई में, ताकि आप पूरी जिंदगी मेरे साथ रहें।’
अपने पोस्ट में ईशा आगे लिखती हैं- 'आपकी जादूई और अनमोल यादें, जिंदगी के सबक, आपकी सीख और मार्गदर्शन, आपकी आत्मयीयता, निस्वार्थ प्यार, आपकी गरिमा और वो ताकत जो आपकी बेटी होने के रूप में मुझे मिली, इनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता।'

4/7

Image Source : Instagram/@imeshadeol

अपने पोस्ट में ईशा आगे लिखती हैं- ‘आपकी जादूई और अनमोल यादें, जिंदगी के सबक, आपकी सीख और मार्गदर्शन, आपकी आत्मयीयता, निस्वार्थ प्यार, आपकी गरिमा और वो ताकत जो आपकी बेटी होने के रूप में मुझे मिली, इनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता।’
ईशा देओल ने बताया कि कैसे उन्हें अब भी अपने पिता की याद आती है। वह लिखती हैं- 'पापा, आपकी बहुत याद आती है... आपका वो गर्मजोशी से गले लगाना, जो किसी सबसे आरामदायक कंबल जैसी लगती थी, आपके वो कोमल पर मजबूत हाथ, जिनमें बिना कहे बहुत कुछ छिपा होता थ,; और आपकी वो आवाज, जो मेरा नाम पुकारती थी, जिसके बाद ढेर सारी बातें, हंसी-मजाक और शायरियां शुरू हो जाती थीं। आपका मूल मंत्र था

5/7

Image Source : Instagram/@imeshadeol

ईशा देओल ने बताया कि कैसे उन्हें अब भी अपने पिता की याद आती है। वह लिखती हैं- ‘पापा, आपकी बहुत याद आती है… आपका वो गर्मजोशी से गले लगाना, जो किसी सबसे आरामदायक कंबल जैसी लगती थी, आपके वो कोमल पर मजबूत हाथ, जिनमें बिना कहे बहुत कुछ छिपा होता थ,; और आपकी वो आवाज, जो मेरा नाम पुकारती थी, जिसके बाद ढेर सारी बातें, हंसी-मजाक और शायरियां शुरू हो जाती थीं। आपका मूल मंत्र था “हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो।’
'मैं वादा करती हूं कि आपकी विरासत को पूरे गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी। और मैं पूरी कोशिश करूंगी कि आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाऊं, जो आपको मेरी ही तरह बहुत प्यार करते हैं। आई लव यू, पापा। आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।'

6/7

Image Source : Instagram/@imeshadeol

‘मैं वादा करती हूं कि आपकी विरासत को पूरे गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी। और मैं पूरी कोशिश करूंगी कि आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाऊं, जो आपको मेरी ही तरह बहुत प्यार करते हैं। आई लव यू, पापा। आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।’
बता दें, धर्मेंद्र ने 24 नवंबर 2025 को वह 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनको सांस लेने में परेशानी थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक अस्पताल में उनका इलाज चला और 24 नवंबर को उनका मुंबई स्थित उनके घर में निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

7/7

Advertisement

SOURCE : INDIATV NEWS