Home मनोरंजन समाचार मीनाक्षी शेषाद्रि के प्यार में कुमार सानू ने गाया था ‘जब कोई...

मीनाक्षी शेषाद्रि के प्यार में कुमार सानू ने गाया था ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’? सिंगर ने बताया सच

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/meenakshi_kumar_sanu_1782044637649_1782044641199_dca918f1-c0f1-40d9-86ec-e5f7f7a34237.png

Kumar Sanu Affair Rumours: कई बार ऐसा दावा किया जाता है कि कुमार सानू ने मीनाक्षी शेषाद्रि के प्यार में जब कोई बात बिगड़ जाए गाया था। अब कुमार सानू ने उस लव अफेयर की अफवाहों की सच्चाई बताई है। 

साल 1990 में आई फिल्म जुर्म का गाना जब कोई बात बिगड़ जाए एक सदाबहार गाना है। इस गाने को कुमार सानू और साधना सरगम ने गाया था। पर इस गाने को लेकर अक्सर ये दावा किया जाता है कि इस गाने को कुमार सानू ने मीनाक्षी शेषाद्रि के प्यार में गाया था। अब कुमार सानू ने मीनाक्षी शेषाद्रि संग लव अफेयर की अफवाहों पर अपनी बता सामने रखी है। कुमार सानू ने साफ किया कि ऐसा नहीं है कि उन्होंने ये गाना मीनाक्षी के प्यार मे गाया। उन्होंने मीनाक्षी संग अफेयर की बातों को भी गलत बताया।

क्या मीनाक्षी शेषाद्री के साथ था कुमाप सानू का अफेयर?

शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत में कुमार सानू से उनके और मीनाक्षी के लव अफेयर की अफवाहों पर सवाल हुआ। उनसे पूछा गया कि क्या उनका अफेयर था मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ? इसपर सिंगर ने जवाब दिया- बिल्कुल भी नहीं। सबसे बड़ी बात है कि उस वक्त तो उनसे मेरी मुलाकात भी नहीं हुई थी।

दुबई में पहली बार हुई मीनाक्षी शेषाद्री से मुलाकात

कुमार सानू ने आगे कहा, “इसको क्रिएट (अफवाहों) किया गया था। क्रिएट इसलिए किया गया था…कि किसी को बचना है तो हम दोष देकर फिर बच सकते हैं। सवाल ही नहीं है (अफेयर का) न कभी उनसे मुलाकात हुई, न कभी देखा उनको। अभी दुबई में कोई अवॉर्ड फंक्शन था, उसमें हमारी मुलाकात हुई पहली बार।”

मीनाक्षी की कुमार सानू ने की तारीफ

कुमार सानू ने कहा कि 38-40 साल बाद तो हमारी मुलाकात हुई। कुमार ने बताया कि दुबई में जब उनकी और मीनाक्षी की मुलाकात हुई तो उन्होंने कुमार सानू से कहा कि ये क्या सब छप रहा है। कुमार सानू ने कहा कि वो बहुत अच्छी और सम्मानित महिला हैं। कुमार ने कहा कि ये बिल्कुल सच नहीं है। मैंने उन्हें देखा तक नहीं था जब ये अफेयर की बात चली थी।

साल 1983 में रिलीज हुई थी एक्ट्रेस की पहली फिल्म

मीनाक्षी शेषाद्री की बात करें तो वो अपने वक्त की काफी लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में शानदार काम किया। मीनाक्षी ने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म पेंटर बाबू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। मीनाक्षी को दामिनी, घातक, हीरो, घायल, जुर्म, घर परिवार और आदमी खिलौना है जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

जब कोई बात फिल्म जुर्म का गाना है। इस गाने को मीनाक्षी शेषाद्री और विनोद खन्ना पर फिल्माया गया है। इस फिल्म का म्यूजिक तैयार किया था राजेश रौशन ने। वहीं, फिल्म के गाने लिखे थे इंदीवर और पयाम सईदी ने।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN