Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/23/1200x900/diljit_dosanjh_concert_amitabh_bachchan_1792740938076_qIAW_1792740938333_uoFm_8c0ebe45-a7f1-4cc4-a8f2-4e9b41d82998_T5sl.jpegमुंबई की मेयर को शुक्रवार को धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें मेयर के कार्यालय, 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत दोसांझ के इंडिया टूर कार्यक्रम और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट और अमिताभ बच्चन को भी निशाना बनाने की धमकी (फाइल फोटो)
मुंबई की मेयर को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। ईमेल में मेयर के कार्यालय को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मुंबई में होने वाले इंडिया टूर कार्यक्रम और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
27 नवंबर को है दिलजीत का कॉन्सर्ट
मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 27 नवंबर को आयोजित होने वाले दिलजीत दोसांझ के इंडिया टूर कार्यक्रम का भी जिक्र किया गया है। इस कार्यक्रम को निशाना बनाने की धमकी दिए जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ईमेल में बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। हालांकि, धमकी देने वाले की पहचान और ईमेल की विश्वसनीयता को लेकर फिलहाल अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं है।
दिल्ली में पुलिस ने नहीं दी इजाजत
एक दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने विशेष खतरे, सुरक्षा चिंताओं और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के संगीत कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया था। दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अनंत मित्तल ने ‘बुकमाय शो लाइव’ प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल मखीजा को 21 अक्टूबर को लिखे एक पत्र में बताया कि दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा इंडिया टूर दिल्ली’ संगीत कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति के अनुरोध पर गौर किया गया लेकिन इसे मंजूरी नहीं दी जा सकती।
पत्र में कहा गया कि खतरे से जुड़ी विशेष जानकारी, त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कई जिम्मेदारियों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी अन्य चिंताओं को देखते हुए संगीत समारोह की अनुमति देना संभव नहीं है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशंसकों के जुटने की उम्मीद थी।
दिल्ली में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम दिलजीत के ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के भारत चरण की शुरुआत करता। राष्ट्रीय राजधानी के बाद उन्हें छह शहरों – इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ जाना था। ‘वर्ल्ड टूर’ के तहत, दिलजीत उत्तर अमेरिका व यूरोप के कई देशों और ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तुति दे चुके हैं।
(इनपुट एजेंसी)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



