Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मुझे शर्म नहीं’, मां सीता का किरदार निभाने पर ट्रोल हुईं ‘कच्चा...

‘मुझे शर्म नहीं’, मां सीता का किरदार निभाने पर ट्रोल हुईं ‘कच्चा बादाम’ गर्ल, दिया मुंहतोड़ जवाब

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/17/1200x900/anjl_1789643659824_XJWw_1789643676182_6sZZ_d6e1a3b5-a600-4e07-b693-8aa71c09e3dd_DA9k.jpg

अंजलि अरोड़ा इन दिनों फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में वह सीता का किरदार निभा रही हैं जिसको लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

अंजलि अरोड़ा अब फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें अंजलि ने सीता का किरदार निभाया है। अंजलि के सीता बनने से कई लोग खफा हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया। अब अंजलि का इस पर रिएक्शन आया है।

सीता मां बनने पर हो रही ट्रोलिंग पर क्या बोलीं अंजलि

दरअसल, अंजलि से पूछा गया क्या उन्हें ट्रोलिंग से बुरा लगा है तो इस पर उन्होंने कहा, ‘नहीं मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं और हमने लोगों को ये हक दिया है कि हमें जज करें। ये उनकी मर्जी है कि वे हमें पॉजिटिवली जज करें या नेगेटिवली। सबकी मर्जी होती है कि वे पसंद करें या नहीं। हम एक्टर्स हैं, जो भी किरदार हमें दिया जाता है, हम उसे अपना 100 प्रतिशत देकर उसे करेंगे। एक बार जब वो पब्लिक में आ जाए तो ये उनका फैसला है कि उन्हें कैसा लगा। मैंने सीता मां का किरदार निभाया है और ट्रेलर देखने के बाद क्या आपको लगा कि ये वही अंजलि है जिसे आप सोशल मीडिया पर देखते हो? मेरा सिर्फ एक ही मोटिव है कि जब दर्शक फिल्म देखने जाएं तो वो मेरी पर्सनल लाइफ को पर्सनैलिटी से अलग रखें।’

डांस मेरी हॉबी है और इसको लेकर मुझे शर्म नहीं

कच्चा बादाम के वायरल रील पर हुई ट्रोलिंग पर अंजलि ने कहा, ‘जो भी सोशल मीडिया पर होता है वो कुछ टाइम के लिए होता है, पता नहीं क्यों लोगों को अब भी वो याद है। मैंने कुछ अलग नहीं किया था। मैंने सिर्फ वही किया जो ट्रेंड में था। मैंने रील बनाई, लोग मुझे उससे जानते हैं और मैं इसकी शुक्रगुजार भी हूं। लेकिन वो मेरी पूरी लाइफ नहीं है। लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं कि मैं डांस करती थी इसलिए मैं सीता का किरदार कैसे निभा सकती हूं? सब डांस करते हैं, कौनसा एक्टर है जो डांस नहीं करता है? मुझे डांस पसंद है, ये मेरी हॉबी है और इसको लेकर मुझे कोई शर्म नहीं है।’

कब रिलीज हो रही है महाकाव्य श्री रामायण कथा

महाकाव्य श्री रामायण कथा की बात करें तो ये फिल्म 25 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का द वन फिल्म से बॉक्स ऑफिस क्लैश है। द वन में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। अब देखते हैं कि इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में कौन बाजी मारता है।

रिश्तेदार बोलते थे नाक कटा रही है

बता दें कि इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अंजली ने लॉकअप शो करने पर कहा था, टिक टॉक से लेकर लॉकअप तक की जर्नी मेरी काफी मुश्किल भरी थी। जब मैं टिकटॉक पर वीडियोज बनाती थी तो रिश्तेदार मेरे पैरेंट्स को बोलते थे कि ये वीडियो में डांस करके नाक कटा रही है। लेकिन मेरे पैरेंट्स हमेशा सपोर्टिव रहे हैं। उन्होंने सबको नजरअंदाज किया। अब वही सारे रिश्तेदार मेरे साथ सेल्फी लेते हैं। मेरे पैरेंट्स को मुझपर गर्व है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN