Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/26/1200x900/sarrtggtrfrtsdytrgytffrtffggdhfgddj_1779790147521_1779790154497_c6578760-92a2-4fdf-93d9-f6c9b742038b.jpgधर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद अब हेमा मालिनी ने एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन पलों को याद कर वो इमोशनल हो गई थीं।
पद्म अवॉर्ड 2026 के समारोह में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनका ये अवॉर्ड लेने एक्ट्रेस हेमा मालिनी पहुंची थीं। देओल परिवार के लिए ये इमोशनल पल था। इस मौके पर उनकी छोटी बेटी अहाना देओल रोती हुईं नजर आई। अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को मिले इस सम्मान के नाम एक पोस्ट शेयर किया है। हेमा ने बताया कि ये अवॉर्ड लेना उनके लिए कितने गर्व की बात है। इस दौरान उनके दिल और दिमाग में धर्मेंद्र के साथ बिताई यादें चल रही थीं।
इमोशनल हो गई थी हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अवॉर्ड लेते हए की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘एक बहुत खुशी का पल! वो पल जब मैंने सचमुच अपने पति धर्म जी की गर्मजोशी भरी मौजूदगी महसूस की, मेरा हाथ थामे हुए और मुझे उस मंच तक ले जाते हुए जहां उनका पद्म विभूषण अवॉर्ड उनका इंतजार कर रहा था।
हेमा मालिनी पुरानी यादों में खोई
हेमा ने आगे कहा कि जब वो धर्म जी का अवॉर्ड लेने के लिए वहां बैठीं थीं तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हुआ। धर्म जी के साथ बिताए वो पल ताजा हो गए। पहले कई हिट फिल्मों में उन्होंने को-एक्टर के तौर पर एक दूसरे के साथ काम किया। फिर बाद में वो उनकी जीवन साथी बन गई। इन यादों से मेरी आंखों में आंसू भर आए। वो एक प्यार करने वाले पति, प्यारे पिता, अच्छे दोस्त और एक सच्चे गाइड कर करने वाले थे। वो बहुत दयालु और अच्छे इंसान थे। आगे हेमा मालिनी ने लिखा कि वो भगवान का शुक्रिया करती हैं कि उन्हें एक शानदार हमसफर दिया जिनके साथ ही यादों को जीवन पर संजो कर रखूंगी।
ईशा देओल ने शेयर किया पोस्ट
बेटी ईशा देओल ने भी पिता पद्म समारोह का वो वीडियो शेयर करते हुए अपने पापा धर्मेंद्र को याद किया है। पिता को मिले सम्मान के दौरान अहाना देओल समारोह में मौजूद थीं। हेमा मालिनी जब अवॉर्ड लेने पहुंची तो अहाना रो पड़ी। वीडियो में उन्हें रोते हुए पिता के लिए तालियां बजाते हुए देखा जा सकता है।
धर्मेंद्र की डेथ
बता दें, 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट के मुताबिक अपने आखिरी दिनों में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कई दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। धर्मेंद्र ने अपने मुंबई वाले घर में परिवार के सामने आखिरी सांस ली।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







