Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मेरी चोली 6 लोगों के…’, रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर करीना कपूर से...

‘मेरी चोली 6 लोगों के…’, रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर करीना कपूर से बोलीं कृति सेनन

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/kriti_sanon_kareena_kapoor_01_1791337471137_CqSP_1791337475110_0jIJ_e32ba25b-5e8d-49a3-a284-4600a93bb011_46yI.png

करीना कपूर व्हाट वीमेन वांट के सीजन 6 के साथ वापसी करने जा रही है। इस शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस शो में कृति सेनन अपने रक्षाबंधन आउटफिट को लेकर मचे बवाल के बारे में बात करती नजर आएंगी। 

करीना कपूर अपने हिट पॉडकास्ट शो व्हाट वीमेन वांट के सीजन 6 के साथ वापसी करने जा रही हैं। एक बार फिर बॉलीवुड सितारों से करीना कपूर बोल्ड सवाल पूछती नजर आएंगी। शो का जो ट्रेलर रिलीज किया गया है उसमें कृति सेनन रक्षाबंधन के अपने उस विज्ञापन के बारे में बात करती नजर आईं जिसे लेकर जमकर विवाद हुआ था।

रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद पर क्या बोलीं कृति सेनन

करीना कपूर से बात करते हुए कृति सेनन कहती हैं- मुझे यकीन नहीं हुआ…जब मेरी चोली प्राइम टाइम न्यूज पर 6 लोगों के पैनल डिस्कशन का विषय बन गई। कृति की इस बात पर हैरानी के साथ करीना ने कहा- आई नो (I Know)।

ये भी पढ़ें: ‘लड़ाई उन महिलाओं के साथ भी…’, पितृसत्ता के खिलाफ क्या है कृति सेनन की राय?

क्या था कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद?

रक्षाबंधन के दौरान एक्ट्रेस कृति सेनन ने जीवा (GIVA) के लिए एक विज्ञापन किया था। ये विज्ञापन जब रिलीज हुआ तो कृति सेनन के कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया। इस विज्ञापन पर विवाद इतना बढ़ा कि जीवा को अपना विज्ञापन वापस लेना पड़ा था।

इंस्टाग्राम पर उस विज्ञापन को लेकर क्या बोली थीं कृति सेनन

विज्ञापन में कृति सेनन सफेद रंग के इंडो-वेस्टर्न लहंगा और डीप-नेक ब्रालेट स्टाइल का टॉप में नजर आई थीं। ब्रालेट स्टाइल टॉप पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया था। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी कृति सेनन के इस विज्ञापन पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें: ‘क्या संस्कृति सिर्फ महिला के क्लीवेज में होती है?’ कृति सेनन के बाद ये एक्ट्रेस हुई थी कपड़ों को लेकर ट्रोल

कृति सेनन ने उस वक्त अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस से इस बारे में बात की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “हम कब महिलाओं को ये बताना बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना है? बीते कई सालों में एथनिक फैशन काफी बदला है, लेकिन फिर भी किसी महिला के लिए उसकी संस्कृति के प्रति सम्मान को आज भी उसके कपड़ों से ही मापा जाता है। संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं, क्लीवेज में नहीं!”

करीना के टॉक शो में नजर आएंगे कौन-कौन से सेलेब्स?

करीना कपूर के टॉक शो का जो ट्रेलर सामने आया है उसमें पंकज त्रिपाठी, मीरा राजपूत कपूर, अली फजल, सुहानी शाह, नीतू कपूर, नेहा कक्कड़, ताहिरा कश्यप, महीप और गुनीत मोंगा जैसे सेलेब्स नजर आएंगे। शो के ट्रेलर भर से ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली रक्षाबंधन पर कपड़ों को लेकर हुईं ट्रोल, लोग बोले- ‘संस्कृति का अपमान…’

ट्रेलर देख क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

ट्रेलर पर एक यूजर ने लिखा- बेबो को सितारों से बातचीत करते देखने का इंतजार नहीं हो पा रहा है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि ज्यादातर सितारे करीना कपूर को पसंद करते हैं। समय के साथ बेबो में काफी निखार आया है। एक ने कहा- महीप के एपिसोड को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। बहुत सारे यूजर्स ने लिखा कि उन्हें कृति सेनन और करीना कपूर के एपिसोड का इंतजार है।

कृति सेनन की कॉकटेल 2 के बारे में

कृति सेनन की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कृति सेनन के साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर नजर आए थे। कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल थी। कॉकटेल में सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण नजर आई थीं। इन दोनों फिल्मों को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म को इम्तियाज अली ने लिखा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN