Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/ameesha_vikram_sushmita_1780824164887_1780824169011_24e931a6-fefb-418f-82a9-c9b8604dbc0d.pngविक्रम भट्ट बॉलीवुड की दो बड़ हस्तियों को डेट कर चुके हैं। वो सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल को डेट कर चुके हैं। अब हाल ही में विक्रम ने दोनों एक्ट्रेसस को डेट करने को लेकर बात की।
‘हॉरर फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने एक वक्त बॉलीवुड की दो बड़ी हिरोइनों को डेट किया है। इन दो एक्ट्रेस के नाम हैं सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल। हाल ही में विक्रम ने सुष्मिता और अमीषा को डेट करने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्में तो चलीं, लेकिन रिलेशनशिप नहीं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में जो भी आया, सबने कुछ न कुछ अच्छा ही किया है।
सुष्मिता सेन से कैसे हुई थी मुलाकात?
सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट की मुलाकात एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म दस्तक (1996) के सेट पर हुई थी। उस वक्त विक्रम महेश भट्ट को असिस्ट कर रहे थे। दोनों की डेटिंग लाइफ वहीं से शुरू हुई। हालांकि, कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में विक्रम भट्ट ने सुष्मिता सेन की तारीफ की।
सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहे जाने पर क्या बोले विक्रम?
कई बार सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर कहा जाता है। इस बारे में बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा इस अफवाहों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि सुष्मिता सेन को जब वो डेट कर रहे थे, तब उनके पास जहर खाने के भी पैसे नहीं थे।
विक्रम भट्ट ने कहा, “मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था। मेरे पास जहर खाने के पैसे नहीं थे। कहने को तो मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था (1998 में आई गुलाम) और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे। मैं कंगाल था। मुझे याद है, मेरे पास सीडी खरीदने के भी पैसे नहीं होते थे। मैंने अपना जीवन फकीरों जैसा जिया है।”
जीवन में जो भी आया, सबने कुछ न कुछ दिया है
विक्रम भट्ट ने आगे कहा, “मेरे जीवन में जो भी आया, कुछ अच्छा ही किया है। अब जब मैं पीछे देखता हूं, मेरे पास उन लोगों के लिए प्यार है जो मेरी लाइफ में रहे। उन लोगों ने मुझे हमेशा कुछ न कुछ दिया है। मेरे पास से ले जाने के लिए था भी क्या? किसी ने मुझे प्यार दिया, किसी ने अपना समय, और किसी ने जीवन का सबक। लेकिन सबने कुछ न कुछ दिया ही है।”
‘मेरे फिल्में चलीं, रिलेशनशिप नहीं’
सुष्मिता सेन के अलावा विक्रम भट्ट ने अमीषा पटेल को भी डेट किया था। साल 2002 से 2007 के बीच अमीषा और विक्रम भट्ट एक दूसरे को डेट कर रहे थे। विक्रम भट्ट ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा, “मेरी फिल्में तो चलीं, रिलेशनशिप नहीं। मैंने अपनी फिल्मों में कुछ तो ठीक किया होगा। उदाहरण के तौर पर जब मैं बैरक (2025 में गिरफ्तार हुए थे विक्रम भट्ट) में था, किसी को नहीं पता था आपने पहले क्या किया है। कुछ लोग तो उस वक्त पैदा भी नहीं हुए थे। लेकिन हर किसी को मेरी फिल्में याद थीं। तो मुझे पता है वो जीतता है। आपकी मेहनत जीतती है।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




