Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मेरी ही गलती है’, अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से ब्रेकअप किया...

‘मेरी ही गलती है’, अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से ब्रेकअप किया कन्फर्म, बोले- ‘परिवार-दोस्तों को इसमें न घसीटें’

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

‘बिग बॉस 18’ अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और इसके बाद से ये दोनों लगातार साथ थे। लेकिन, हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। फैंस ने जब देखा कि सोशल मीडिया पर ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा को फॉलो नहीं कर रही हैं, इसके बाद से ही इनके ब्रेकअप की सुगबुगाहट शुरू हो गई और अब दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया है कि खुद अविनाश मिश्रा ने आगे आकर अपनी गलती स्वीकार की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीन वीडियो शेयर किये हैं, जिसमें वह इस पूरे विवाद पर बात करते दिखे।

अविनाश मिश्रा का मैसेज

अविनाश मिश्रा ने जो वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं, उसमें उन्होंने अपने और ईशा सिंह के ब्रेकअप को कन्फर्म कर दिया है और साथ ही ये भी कहा कि ये सब उनकी गलती के चलते हुआ है। वीडियो में वह कह रहे हैं, ‘दोस्तों, बहुत दिनों से बहुत सारी बातें हो रही हैं और मैं यहां हूं, इसे खत्म करने के लिए, क्योंकि ये जरूरी है। मैंने अपने डीजे गेम में एक गाना प्ले कर दिया था, जिसके बहुत सारे अर्थ निकाले जा रहे हैं, बहुत सारे एडिट्स बन रहे हैं। और मुझे पता है ये सबसे ज्यादा ईशा को हर्ट कर रहा है, उसके परिवार को हर्ट कर रहा है और उसे प्यार करने वालों को दुखी कर रहा है। लेकिन, सच में मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। लेकिन, जो भी हुआ है, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। और हम जो अलग भी हुए हैं, उसके लिए भी अगर किसी की गलती है तो वो मैं हूं, वहां भी मेरी ही गलती है।’

परिवार और दोस्तों के लिए अपील

‘मैं यहां सिर्फ माफी मांगने के लिए आया हूं और बस यही कहना चाहता हूं कि प्लीज परिवार और दोस्तों को इसमें न घसीटें। मैं आप सबसे यही बोलना चाहता हूं कि इसे यहीं खत्म करें। इसे और न बढ़ाएं। ये दो लोगों के बीच की बात है। परिवार और दोस्तों को ऐसे मैसेज, ऐसी धमकियां न भेजें। और मुझे भी खुद पर काम करने की जरूरत है। मैं अपने ऊपर काम करके खुद को फिक्स करना चाहता हूं, क्योंकि ये जरूरी है। और जब मैं ठीक हो जाऊंगा, मैं वापस आऊंगा। तब तक के लिए बस यही कहना चाहता हूं कि इसे यहीं खत्म करें और अपना ध्यान रखें।’

ईशा के भाई रुद्राक्ष सिंह चौहान ने साझा की व्हाट्सऐप चैट

इससे पहले ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर व्हाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें अविनाश अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगते दिखे। रुद्राक्ष ने 23 नवंबर की सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अविनाश मिश्रा के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें रुद्राक्ष द्वारा भेजे गए कई वॉयस नोट के बाद अविनाश का टेक्स्ट मैसेज नजर आता है, जिसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते दिखे। इसके सामने आने के कुछ घंटे बाद अब अविनाश मिश्रा ने वीडियो साझा करते हुए साफ-साफ शब्दों में कहा है कि उनके और ईशा सिंह के ब्रेकअप की वजह वह खुद हैं। उनकी गलती के चलते दोनों अलग हुए हैं।

ये भी पढ़ेंः बॉलीवुड में हुए 6 साल, फिर भी ऑडिशन देने से डरते हैं इरफान खान के लाडले बाबिल, बोले- ‘आज भी घबराहट होती है’

SOURCE : KHABAR INDIATV