Source :- LIVE HINDUSTAN
दोस्ती का जश्न मनाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। दोस्ती एक ऐसा अनमोल रिश्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ और दिखावे के समय के साथ और भी मजबूत होता जाता है। तो चलिए अपने दोस्तों को कुछ प्यारी सी शायरियां भेजकर फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करें।
दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है और हर किसी की जिंदगी में कोई न कोई खास दोस्त जरूर होता है। दोस्तों के आगे हमें कुछ छिपाना नहीं होता और ना ही कोई दिखावा होता है। दोस्त बिना कहे भी बातों और जज्बातों को समझ लेते हैं। अगर आपके पास भी जान से प्यारे दोस्त हैं, तो आज फ्रेंडशिप डे के खास दिन पर दोस्तों को शायराना अंदाज में विश कर दीजिए। कुछ शायरियां आपके लिए चुनकर लाए हैं, जिन्हें पढ़ते ही दोस्त भावुक हो जाएगा और मिलते ही आपको गले लगा लेगा।
दोस्तों को विश करने के लिए चुनें ये शायरियां-
1. दोस्ती जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत है,
हर खुशी की यही असली चाहत है,
रहे सलामत अपना ये रिश्ता हमेशा,
यही दिल की सबसे खूबसूरत इबादत है।
2. दोस्ती का रिश्ता दिल से निभाया जाता है,
हर गम को मिलकर भुलाया जाता है।
सच्चा साथ हर मोड़ पर हिम्मत देता है,
यही रिश्ता सबसे अनमोल कहलाता है।
3. अगर मुझे कोई दुनिया में सबसे अजीज है,
बस वही दोस्त है जो मेरे दिल के करीब है।
4. सच्चे दोस्त किस्मत से मिलते हैं,
हर मोड़ पर साथ चलते हैं,
दूरियां चाहे जितनी भी हों,
दिल से दिल हमेशा मिलते हैं।
5. ऐ दोस्त अब क्या लिखूं तेरी तारीफ में,
बड़ा खास है तू मेरी जिंदगी में।
6. हम मीलों दूर हो सकते हैं, तूफान गरज सकते हैं,
लेकिन हमारी दोस्ती? हमेशा के लिए रहेगी।
7. तुम मेरी कलम की स्याही हो, मेरी रात की सुबह हो
एक दोस्त जो अंधेरे को रोशनी में बदल देता है।
8. दोस्ती की डोर कभी कमजोर न हो,
प्यार का ये रिश्ता कभी दूर न हो,
रहे साथ जन्मों-जन्मों तक,
हमारे बीच कभी कोई फासला न हो।
9. तू साथ है तो हर राह आसान लगती है,
हर मुश्किल भी मेहमान लगती है,
ऐ दोस्त, तेरी दोस्ती का असर ही ऐसा है,
जिंदगी हर पल मुस्कान लगती है।
10. दोस्त वो होता है जो तुम्हारी गलतियों को सुधारे,
न कि तुम्हें गलत राह पर चलने दे।
11. जिंदगी में बहुत लोग मिलते हैं,
पर सच्चे दोस्त सिर्फ किस्मत वाले को मिलते हैं।
12. दोस्ती का रिश्ता खून से भी गहरा होता है,
सच्चे दोस्त का प्यार मां के प्यार से कम नहीं होता।
13. मित्रता में कोई भेदभाव नहीं,
सच्चे दोस्त में कोई छलावा नहीं।
14. दोस्ती की खुशबू यूं ही महकती रहे,
हर मुस्कान तेरे चेहरे पर सजती रहे,
रहे सलामत अपना ये रिश्ता,
जिंदगी भर खुशियां बरसती रहें।
15. दोस्ती नाम है हर गम को भुलाने का,
हर पल मुस्कुराकर साथ निभाने का,
रूठने-मनाने का सिलसिला यूं ही रहे,
यही रिश्ता है दिल से दिल मिलाने का।
16. हर खुशी में तेरा साथ चाहिए,
हर गम में तेरा हाथ चाहिए,
जिंदगी चाहे जैसी भी हो,
बस तुझ जैसा दोस्त हर बार चाहिए।
17. दोस्ती वो नहीं जो वक्त के साथ बदल जाए,
दोस्ती वो है जो हर हाल में साथ निभाए,
दूरी चाहे कितनी भी हो दोस्तों,
सच्चा यार हमेशा दिल के पास ही आए।
18. रिश्तों की भीड़ में दोस्त खास होते हैं,
हर मुश्किल में सबसे पास होते हैं,
बिना कहे जो दिल की बात समझ जाए,
ऐसे दोस्त ही सबसे लाजवाब होते हैं।
19. हंसते रहो, मुस्कुराते रहो,
हर खुशी यूं ही लुटाते रहो,
मिले न कोई गम जिंदगी में,
दोस्ती का रिश्ता यूं ही निभाते रहो।
20. दुआ है हर खुशी तेरे कदम चूमे,
हर सपना तेरा सच हो जाए,
हमारी दोस्ती यूं ही बनी रहे,
हर दिन फ्रेंडशिप डे बन जाए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




