Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मैं उन्हें नहीं रख सकता सर’, ‘जेलर-2’ में क्यों नहीं हैं तमन्ना...

‘मैं उन्हें नहीं रख सकता सर’, ‘जेलर-2’ में क्यों नहीं हैं तमन्ना भाटिया? रजनीकांत ने बताई यह वजह

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/RajniK_1791616323517_aoSX_1791616327008_9LcL_72abc710-40ed-4c47-b806-8d3631f2b993_Gutl.jpg

रजनीकांत ने बताया कि वह चाहते थे कि तमन्ना भाटिया को जेलर-2 में भी रोल मिले, लेकिन जब उन्होंने डायरेक्टर से बात की तो उन्हें कुछ ऐसा जवाब मिला।

सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर-2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म सिनेमाघरों में 15 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और क्योंकि पार्ट-1 सुपरहिट रहा था, इसलिए इसके अगले पार्ट को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मेकर्स यूं तो पिछले पार्ट वाले ज्यादातर एक्टर्स को इस पार्ट में ले आए हैं, लेकिन पार्ट-1 में गेस्ट अपीयरेंस दे चुकीं तमन्ना भाटिया हमें इस पार्ट में नजर नहीं आएंगी। ‘जेलर’ मूवी से तमन्ना भाटिया का डांस नंबर वायरल हो गया था, लेकिन पार्ट-2 में वह क्यों नहीं हैं, इस सवाल का जवाब सुपरस्टार रजनीकांत ने दिया है।

‘सिर्फ इसलिए कि आपको पसंद हैं?’

जेलर-2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर्स के साथ ‘जेलर 2 – सुपर शो’ रखा है जो कि 9 अक्टूबर से सन एनएक्सटी पर प्रसारित होगा। ‘जेलर 2’ के सुपर शो में रजनीकांत ने कहा कि उन्हें फिल्म में तमन्ना भाटिया की कमी महसूस होगी। रजनीकांत ने बताया कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलिपकुमार से कहा था कि वह जेलर-2 में तमन्ना भाटिया को एक डांस नंबर दे दें। हालांकि उन्होंने रजनीकांत को जवाब दिया, “सिर्फ इसलिए कि आपको पसंद हैं, मैं उन्हें नहीं रख सकता सर।” रजनीकांत ने मजाकिया लहजे में कहा, “मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे पसंद है।”

रजनी के बारे में क्या बोली थीं तमन्ना

रजनीकांत यहां फिल्म में डांस नंबर्स और तमन्ना भाटिया को रखे जाने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, “अगर मैंने वह किया होता जो मुझे अच्छा लगता है, तो मैं बेकार हो गया होता और वापस बेंगलुरू चला जाता।” मालूम हो कि इससे पहले ANI के साथ बातचीत में तमन्ना भाटिया के साथ काम करने को लेकर कहा था, “रजनीकांत सर के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा था। मैं हमेशा जेलर के सेट पर उनके साथ बिताए पलों की यादों को संजोकर रखूंगी। उन्होंने आध्यात्मिक सफर के बारे में मुझे एक किताब गिफ्ट की थी।”

जेलर-2 में इस बार क्या होगा नया?

तमन्ना भाटिया ने बताया कि रजनीकांत ने यह किताब उनके लिए ऑटोग्राफ करके दी थी। बात फिल्म की करें तो जेलर-2 को UA सर्टिफिटेक मिला है और इसे CBFC से 16+ की कैटेगरी में पास कर दिया गया है। फिल्म के पार्ट-2 की कुल लंबाई 165 मिनट 18 सेकंड रहने वाली है। यानि पूरी फिल्म 2 घंटे 45 मिनट की है। फिल्म को लिखा और डायरेक्ट नेल्सन दिलिपकुमार ने है और पिछले पार्ट से योगी बाबू, मिरना, राम्या कृष्णन को लाया गया है। जो एक्टर इस बार नए हैं उनमें मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना के नाम है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN